टॉयलेट में लगवाई शिवलिंग वाली टाइल्स, फिर जो हुआ जानकर होंगे हैरान

यूपी के सीतापुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का एक एक दंग कर देने वाला मामला सामने आया है. जिसमें टॉयलेट में देवी-देवताओं के तस्वीर लगे टाइल्स को लगाया गया है. इस बात की जानकारी हिंदू संगठन बजरंग दल को हुई तो हड़कंप मच गया. देखते ही देखते हिंदू संगठन के तमाम कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और उनके द्वारा विरोध जताया गया. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गांव में बने एक- एक शौचालयों को खुलवा कर देखा और अधिकतर शौचालयों में देवी-देवताओं के चित्र लगे टाइल्स पाए गए.

बता दे कि इस पूरे घटना को देखते हुए कार्यकर्ताओ में आक्रोश व्याप्त हो गया. गांव में बढ़ते विरोध को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और आक्रोशित हिंदू संगठन के लोगों को शांत करवाया. इसी बीच बीजेपी कार्यकर्ता धीरेंद्र मिश्रा ने सोशल मीडिया पर शौचालय की पोस्ट को वायरल कर दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर यह पोस्ट आग की तरह फैल गई. बीजेपी कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया के माध्यम से डीजीपी सहित डीएम और एसपी को ट्विटर के माध्यम से भी अवगत कराया और प्रधान और सेक्रेटरी पर कार्रवाई की मांग की.

होमवर्क न करने पर बच्ची को दी ऐसी सजा, VEDIO देख छलक उठे आंसू

यह पूरा मामला महमूदाबाद तहसील के बर्रा बेरौरा गांव का है, जो कि थाना थानगांव क्षेत्र में आता है. फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है. बता दें कि यह शौचालय चार साल पूर्व प्रधान रेशमा के द्वारा बनवाए गए थे.इस पूरे मामले को लेकर डीएम अनुज सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है. जांच के दौरान जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button