दिल्ली में आज भी येलो अलर्ट, बारिश का संकट अब भी बरकरार

यमुना नदी के जलस्तर में कमी के बावजूद, दिल्ली को अभी भी आगे बाढ़ का खतरा बना हुआ है। दिल्ली में मौसम विभाग ने आज 15 जुलाई शनिवार को यलो अलर्ट जारी करके मध्यम स्तर की बारिश की संभावना बताई और आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में बारिश भी हुई।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि यमुना नदी में पानी का स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। अगर तेज बारिश नहीं हुई तो जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। यमुना के चंद्रावल और वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी निकाला जा रहा है। सभी सावधानी बरतें और एक दूसरे की मदद करें। कुछ जगहों पर खबर आ रही है कि कुछ लोग पानी में खेलने जा रहे हैं या वीडियो बनाने के लिए जा रहे हैं। दिल्ली सीएम ने कहा इसे न करें, क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है। बाढ़ का खतरा अभी भी बना हुआ है और पानी का वेग बहुत तेज है। पानी कभी भी बढ़ सकता है।

राजस्व मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर बाढ़ राहत शिविरों में पानी, बिजली और खाने की गुणवत्ता की कमी को तत्परता से दूर करने की अपील की है। उन्होंने एक ऐसे कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने का सख्त आदेश दिया है, जिसके कारण ये शिविरों में लोगों को तमाम दिक्कतों का ,सामना करना पड़ सकता है।

आपको बता दे, यमुना नदी के बढ़ने से आईटीओ इलाके में जलभराव की स्थिति अब भी बनी हुई है। लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़े : चंद्रयान-3 के सामने ये हैं 5 चुनौतियां, भारतीय वैज्ञानिक ने दिखाई कठिनाइयों की झलक

Related Articles

Back to top button