दो के पहाड़े की वजह से दुल्हन मंडप छोड़कर भागी, दूल्हे को देने पड़े 4 लाख

आपने धन-दौलत, दहेज़ को लेकर कई बार शादियां टूटते देखी होंगी, लेकिन 2 का पहाड़ा शादी टूटने की वजह बन जाए ये सुनकर आप चौंक उठेंगे। जहां दुल्हन ने मंडप पर दूल्हे को वरमाला से पहले उसकी स्कूल टीचर बनकर क्लास लगा दी और पहाड़ा न सुना पाने पर सजा भी दे डाली। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से सामने आया है जहां 2 के पहाड़े ने शादी तो रोकी ही साथ में जमकर हंगामा भी मचाया।

शादी टूटने के बाद दोनों पक्षों के बीच सुलहनामा हुआ। इतना ही नहीं लड़के वालों को खाने और अन्य चीजों पर खर्चा हुए चार लाख रुपए भी देने पड़े। महोबा के पनवाड़ी थाना क्षेत्र में एक बारात आई। सब कुछ सामान्य चल रहा था। लेकिन वरमाला से पहले कुछ ऐसा हुआ कि दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और शादी टूट गई । दरअसल वरमाला से पहले दुल्हन को भनक लगी की दुल्हा पढ़ा-लिखा नहीं है। इसी बात की पुष्टि के लिए दुल्हन ने दूल्हे से दो का पहाड़ा पूछ लिया। दुल्हने ने कहा कि अगर तुम दो का पहाड़ा नहीं सुनाओगे तो मैं शादी नहीं करूंगी। दुल्हा पहाड़ा नहीं सुना पाया और यह देखते ही दुल्हन ने शादी करने  से मना कर दिया।

यह भी पढ़ें: ताइवान को लेकर भारतीय सांसद पर चीन ने बनाया दबाव, ईमेल भेजकर दी चेतावनी

सच पता लगते ही दुल्हन ने शादी से किया इनकार

जैसे ही बाराती पक्ष को ये बात पता चली हंगामा खड़ा हो गया। काफी समझाने-बुझाने के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद हालात सुधरते न देखकर पुलिस को सुचना दी गई। पनवाड़ी थानेदार ने मामले में सुलह करवाई। सुलह के अनुसार दोनों पक्षों अबतक एक दूसरे को दिए गए गहने और पैसे वापस लौटाए। लड़की के फैसले को मानते हुए शादी नहीं करवाई गई। सुलहनामें में यह भी तय हुआ कि खाने और अन्य चीजों पर खर्च हुए लड़की वालों के चार लाख रुपए भी लडके वाले देंगे। इसके साथ ही उन्होंने एक-दूसरे को दिए गए सामान भी वापस किए। इसी के साथ ये बात भी मानी गई इसके बाद कोई पक्ष कानूनी कार्रवाई नहीं करेगा।

Related Articles

Back to top button