कोरोना से देश हुआ बेहाल, पिछले 24 घंटे में सामने आये दो लाख से ज्यादा नए मामलें

कोरोना की रफ़्तार थमने का नाम नहीं ले रही है, पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा केस भारत में ही आ रहे है। देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या दो लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो लाख 739 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में अबतक कोरोना के कुल 1,40,74,564 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1038 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,73,123 तक पहुंच गई है।

गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 14,71,877 एक्टिव मरीज हैं। राहत की बात है कि कोरोना से अबतक 1,24,29,564 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट 88.31 प्रतिशत हो गया है।

यह भी पढ़ें: मिथुन, कन्या और मकर राशि वाले इन बातों का रखें ध्यान, जानें आज का राशिफल

पिछले 24 घंटे में 13 लाख से अधिक टेस्ट

देश में पिछले 24 घंटे में 13 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 13 अप्रैल को 13,84,549 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 26,20,03,415 टेस्ट किए जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button