योगी सरकार ने 15 IPS अफसरों के किए ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली तैनाती

आठ आईएएस अफसरों के तबादले के बाद बुधवार देर रात योगी सरकार ने 15 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए. डीजीपी ऑफिस की तरफ से ट्रांसफर की लिस्ट जारी की गई है. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों और ट्रांसफर हो सकते हैं.

बरेली में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात आईपीएस चंद्रकांत मीणा को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है. चंद्रकांत मीणा को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनाती दी गई है. बता दें कि चंद्रकांत मीणा का कुछ दिन पहले ही एसपी की रैंक पर प्रमोशन किया गया था. तभी से उनके ट्रांसफर और नई तैनाती के कयास लगाए जा रहे थे.

यह भी पढ़ें: यूपी सरकार ने 2023 के लिए नई फिल्म नीति को दी मंजूरी

इनका भी हुआ ट्रांसफर

पूनम श्रीवास्तव को पीटीएस मेरठ भेजा गया है. वह आइजी/डीआइजी, डा.भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद में तैनात थीं. डीआइजी अपराध अनुसंधान विभाग लखनऊ में तैनात बाबूराम को डीआइजी, डा.भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद में तैनाती दी गई है. नित्यानन्द राय एसपी, अभिसूचना मुख्यालय को एसपी (विधि प्रकोष्ठ) डीजीपी मुख्यालय में तैनात क‍िया गया है. मोहम्मद नेजाम हसन को एसपी पीटीएस मेरठ बनाया गया है. सूरज कुमार राय एएसपी, ग्रामीण सहारनपुर को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त आगरा कमिश्नरेट बनाया गया है. इसके अलावा अभिषेक भारती एएसपी, ग्रामीण गाजीपुर को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त प्रयागराज कमिश्नरेट के पद पर तैनाती दी गई है. मृगांक शेखर पाठक को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त कानपुर कमिश्नरेट बनाया गया है. शक्ति मोहन अवस्थी को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में तैनाती दी गई है. सागर जैन एएसपी मुरादाबाद को एएसपी ग्रामीण सहारनपुर बनाकर भेजा गया है. सत्यनारायण प्रजापति एएसपी मुजफ्फरनगर बनाकर भेजा गया है. विवेक चन्द्र यादव अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद कमिश्नरेट में तैनाती दी गई है. प्रीति यादव एएसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में नवीन तैनाती दी गई है. सरावानन टी को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त वाराणसी कमिश्नरेट बनाकर भेजा गया है. शशांक सिंह को सहायक पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट में तैनाती म‍िली है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button