उत्तराखंड न्यूज़ : देहरादून समेत सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 1 से 12वीं तक सभी स्कूलों में छुट्टी

उत्तराखंड के कई प्रदेश समेत जिलों में भारी कारण लोगों को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दे, देहरादून समेत सात जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों के कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हो सकती है भारी बारिश
जानकारी के मुताबिक, चमोली और बागेश्वर जिलों के कुछ इलाकों में आज बिजली चमकने और बादल के तेज गर्जन के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेशभर में भारी बारिश के आसार हैं, जिससे संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टानों के टूटने की संभावना है।

आज की स्कूलों की छुट्टी
आपको बता दे, मौसम के चेतावनी के चलते जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में आज (सोमवार) को छुट्टी रहेगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा छुट्टी की घोषणा की गई है। इसके साथ ही, मौसम विभाग ने 14 अगस्त को तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ जिले भर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा भूस्खलन की संभावना के चलते इस निर्णय का लिया गया है। इस तरह, आंगनबाड़ी केंद्रों और 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में आज की छुट्टी का आदेश जारी किया गया है।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड : बीएड बेरोजगारों के मुद्दे पर जल्द आएगा सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला, जानें क्या है पूरा मामला

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button