1951 के बाद पहली बार जनवरी में इतनी ठंड, जानिए कैसे इस बार अलग है सर्दी का पैटर्न

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) सहित पूरा उत्तर भारत (North India) कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। रविवार और सोमवार को पूरे दिन उत्तर भारत कोहरे (Fog) की चादर में लिपटा रहा। घने कोहरे की वजह से यातायात प्रभावित है रेलगाड़ियां लेट हैं या रद्द कर दीं गईं हैं वहीं खराब विजुअलटी के चलते कई फ्लाइट कैंसिल कर दी गई हैं। दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में पारा 1.9 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक ये लगातार चौथा ऐसा दिन है जब राजधानी दिल्ली में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकतर जगहों से कम तापमान रहा।

1951 के बाद अब तक की सबसे ठंडी जनवरी

जनवरी का महीना चल रहा है और ठंड अपने चरम पर है। इस बार जनवरी ने ठंड का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके पहले साल 2003 में जनवरी का औसत तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक जबकि उस साल का एवरेज तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस था। इस साल की जनवरी साल 1951 से लेकर अब तक की सबसे ठंड मौसम वाली जनवरी है। साल 2015 में भी जनवरी का अधिकतम औसत तापमान 18 डिग्री रहा था।

दिल्ली में हिमाचल और उत्तराखंड से कम रहा तापमानः IMD

इस साल पड़ने वाली ठंड का पैटर्न अन्य सालों की तुलना में कुछ अलग दिखाई दिया। आईएमडी ने बताया कि राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में यह लगातार चौथा ऐसा दिन रहा है जब वहां का तापमान हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ इलाकों से भी कम रहा है, जबकि अभी तक इस तरह की ठंड नहीं देखी गई कि पहाड़ी और बर्फीले इलाकों से भी ज्यादा ठंड दिल्ली और उत्तर भारत में पड़ी हो। हिमाचल के चंबा में 8.2 डिग्री, डलहौजी में 8.2 डिग्री, धर्मशाला में 6.2 डिग्री, शिमला में 9.5 डिग्री तो वहीं उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 6 डिग्री, मसूरी में 9.6 डिग्री, नैनीताल में 6.2 डिग्री, टिहरी में 7.6 डिग्री, मनाली में 4.4 डिग्री, कांगड़ा में 7.1 डिग्री और सोलन में3.6 डिग्री सहित हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकतर जगहों से कम रहा।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का जोशीमठ मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार, जानिए क्या कहा?

72 सालों में सबसे Cold जनवरी

रविवार सुबह से दिल्ली और आस-पास के इलाकों में शुरु हुई शीतलहर ने तापमान नीचे गिरा दिया। सफदरजंग के आस पास के इलाके का न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिमी भारत में पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने उत्तर भारत में कहर ढा दिया है। इन हवाओं ने लोधी रोड, जाफरपुर, आयानगर के मौसम विभाग केंद्रों में क्रमशः ठंडी हवाओं के चलते लोधी रोड मौसम केंद्र में तापमान 2.8 डिग्री, आयानगर मौसम केंद्र में 2.6 डिग्री, रिज और जाफरपुर के मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान क्रमशः 2.2 डिग्री सेल्सियस और 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button