‘मुसलमान लक्ष्मी को नहीं मानते, क्या वह करोड़पति-अरबपति नहीं हैं’, BJP विधायक ने भगवान के पूजन पर भी उठाए सवाल

बिहार के भागलपुर के पीरपैंती से बीजेपी विधायक ललन पासवान ने बुधवार को विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुसलमान देवी सरस्वती की पूजा नहीं करते तो क्या वे शिक्षित नहीं होते। उन्होंने ये भी कहा कि लक्ष्मी धन की देवी होती है, लेकिन मुसलमान नहीं मानते हैं। तो क्या मुसलमान भाई करोड़पति-अरबपति नहीं होते हैं।

उन्होंने कहा कि सारी चीजें मानने पर है। अगर आप मानते हैं तो ठीक है। नहीं मानते हैं तो कोई बात नहीं। उन्होंने कहा कि मानो तो देव नहीं तो पत्थर। उन्होंने मृत्यु भोज को भी बहिष्कार करने की गुजारिश की है। कहा कि यह समाज की कुरीति है।

यह भी पढ़ें: मुनव्वर राना का अजीबोगरीब बयान, कहा- मेरा बाप मुस्लिम था, लेकिन मां थीं या नहीं इसकी गारंटी नहीं लेता

विधायक ललन पासवान ने कहा कि वैज्ञानिक सोच से समाज बदलेगा। जब तक मान रहे हैं तब तक ये आत्मा और परमात्मा का चक्कर है। अगर मानना छोड़ देंगे तो उनकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। लोग जब अपनी मान्यता के बजाय तर्क शक्ति से काम लेंगे तभी समाज विकसित होगा। जब सोच वैज्ञानिक होगी तभी वो खुद को बदलेंगे। साथ ही उन्होंने देवी-देवता के पूजन पर भी सवाल खड़े कर दिये।

Related Articles

Back to top button