यूपी में फिर बढ़ सकता है लॉकडाउन, आज बैठक में सीएम योगी करेंगे फैसला

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक बार फिर वीकेंड कोरोना कर्फ्यू को 24 मई सुबह सात बजे तक बढ़ाया जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम होने वाली कैबिनेट बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ अंतिम फैसला लेंगे। सरकार के सूत्र बताते हैं कि 24 मई सुबह 7:00 बजे तक यूपी में एक सप्ताह और लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता हैं। इससे पहले सरकार ने वीकेंड कोरोना कर्फ्यू को 17 मई सुबह सात बजे तक बढ़ा दिया था।

बता दें कि कि प्रदेश में 30 अप्रैल से कर्फ्यू लागू है। शुरू में इसे 3 मई तक लागू रहना था, लेकिन बाद में इसकी अवधि 6 मई तक बढ़ा दी गई थी। बाद में इसे और विस्तार देते हुए 10 मई तक कर दिया गया था और जिसे अब बढ़ाकर 17 मई किया गया है। बता दें कि यूपी में 30 अप्रैल के बाद से ही आंशिक कोरोना कर्फ्यू है। इसका असर यह हुआ कि कोरोना के सक्रिय मामलों में 60 हजार की कमी आ गई है। यही नहीं, उत्तर प्रदेश सरकार 18 से 44 साल के लोगों का कोविड वैक्सीनशन कराने के लिए तेजी से काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: भाजपा सांसद ने नवनीत कालरा को लेकर किया बड़ा खुलासा, कांग्रेस से जोड़ी कालाबाजारी की कड़ी

प्रदेश में बीते 24 घंटे में 15,747 नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 312 लोगों ने कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया है। बीते 24 घंटे में जहां 15,747 लोग संक्रमित हुए हैं, वहीं 26,179 लोग इसके संक्रमण से ठीक होकर घर जा चुके हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के कहर के कारण 16,957 लोगों की मौत हो चुकी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button