राम की पौड़ी पर अब जल्द दिखेगी सरयू की अविरल धारा

ड्रेजिंग कार्य के लिए शासन से 79.89 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत

लखनऊ। राम की पौड़ी पर अब सरयू की अविरल धारा जल्द दिखाई देने लगेगी। इसके लिये काम और तेजी से किया जा रहा है। गुरुवार को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा अयोध्या में सरयू नदी की धारा को राम की पैड़ी के समीप (गुप्तार घाट से गोला घाट के नजदीक तक) लाने के लिए ड्रेजिंग कार्य की परियोजना के बचे कार्यों के लिए 79.89 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत कर दी गई। अब यह काम और तेजी से होगा।

फोटो साभार गूगल

इस धनराशि से कराये जाने वाले कार्यों पर नियमानुसार सेंटेज चार्ज एवं लेबर भुगतान करने के साथ ही मितव्ययिता बरतने के लिए कहा गया है। इसी प्रकार सोन पम्प नहर क्षमता वृद्धि के लिए चालू वित्तीय वर्ष में प्राविधानित धनराशि 3040.37 लाख रूपए के सापेक्ष कुल धनराशि 1540.37 लाख रूपए सिविल कार के लिए 750 लाख रूपए यांत्रिक कार्य के लिए 790.37 लाख रूपए अवशेष कार्यों हेतु स्वीकृति प्रदान की गयी है।

फोटो साभार गूगल

परियोजना के कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी मुख्य अभियन्ता को सौंपी गयी है। इसी प्रकार शारदा मुख्य नहर क्षतिग्रस्त बांये किनारे के आन्तरिक स्लोप की मरम्मत कार्य परियोजना के लिए बजट में प्राविधानित 29.13 लाख परियोजना के अवशेष कार्यों पर व्यय हेतु स्वीकृत की गयी है। इन तीनों परियोजनाओं के सम्बन्ध में विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन श्री मुश्ताक अहमद द्वारा आवश्यक शासनादेश जारी करते हुए प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग को अग्रेत्तर कार्यवाही सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गयी है।

Related Articles

Back to top button