‘अगर साबित हो गया तो मैं इस्तीफा दे दूंगी’, ममता बनर्जी ने क्यों कहा ऐसा..?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के दावे का खंडन किया है। बुधवार को सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि अगर टीएमसी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा देने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन करना साबित हुआ तो वह इस्तीफा दे देंगी। बता दें कि चुनाव आयोग ने पिछले हफ्ते तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा रद्द कर दिया था।

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी का दावा

18 अप्रैल को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने हुगली जिले के सिंगूर में एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया था कि टीएमसी का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा रद्द किये जाने के बाद ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया था। अधिकारी ने दावा किया कि बनर्जी ने आयोग के फैसले को रद्द करने का शाह से अनुरोध किया था। सुवेंदु अधिकारी के इस दावे के बाद से पश्चिम बंगाल की राजनीति में गर्माहट बढ़ गई है। वहीं, टीएमसी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सभी दावों को खारिज कर दिया है।

क्या कहा था अधिकारी ने?

शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘कल, हमने देखा कि कैसे ममता बनर्जी ने अमित शाह के इस्तीफे की मांग की थी। लेकिन, चुनाव आयोग द्वारा राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा रद्द करने के बाद, उन्होंने बार-बार उन्हें फोन करके निर्णय को रद्द करने का अनुरोध किया। हालांकि, इसका कोई नतीजा नहीं निकला।’

यह भी पढ़ें: कर्नाटक का किला भेदने के लिए भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी-सीएम योगी के नाम

ममता बनर्जी ने किया दावों का खंडन

ममता बनर्जी ने इन आरोपों का जोरदार खंडन करते हुए कहा,’अगर साबित हो गया कि मैंने टीएमसी की राष्ट्रीय पार्टी की स्थिति पर अमित शाह को फोन किया तो मैं इस्तीफा दे दूंगी।’

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button