अमित शाह बोले- दीदी का लक्ष्य बंगाल की जनता का कल्याण नहीं बल्कि अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना

बीरभूम में भाजपा पार्टी कार्यालय की आधारशिला रखने के बाद और बेनीमाधब स्कूल मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, दीदी बंगाल की जनता के लिए काम नहीं करतीं, उनका लक्ष्य बंगाल की जनता का कल्याण नहीं है। उनका एक मात्र लक्ष्य अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना है। दीदी के शासन में बंगाल बम धमाकों का सेंटर बन चुका है। अभी-अभी NIA ने बीरभूम में 80 हजार से ज्यादा डेटोनेटर और 27 हजार किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया है। अगर NIA ने न पकड़ा होता तो कितने लोगों की जान बम धमाकों में जाती, कोई नहीं गिन सकता। वैसे तो पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव होने वाले हैं। भाजपा, पंचायत चुनाव से पहले अपनी सांगठनिक मशीनरी को मजबूत करना चाह रही है। हालांकि, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इस यात्रा को अधिक महत्व देने से इनकार कर दिया है।

ममता सरकार व तृणमूल कांग्रेस पर करारा हमला

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता अमित शाह ने शुक्रवार को बीरभूम जिले के सिउड़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता सरकार व तृणमूल कांग्रेस पर करारा हमला बोला। वर्ष 2025 से पहले ही ममता बनर्जी सरकार गिर जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस बार के लोकसभा चुनाव में राज्य में भाजपा 35 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

यह भी पढ़ें: अतीक का कबूलनामा- मैंने जेल में रची उमेश पाल की हत्या की साजिश

भाजपा सरकार बनाएं, राम नवमी जुलूस पर हमला करने की हिम्मत नहीं होगी

गृह मंत्री अमित शाह ने कहाकि, बंगाल में राम नवमी को जुलूसों पर हमला हुए…अगर राम नवमी का जुलूस बंगाल में शांति से नहीं निकलेगा तो कैसे चलेगा? TMC की तुष्टिकरण की राजनीति के कारण ये हिम्मत बढ़ी है। एक बार बंगाल लोक सभा चुनाव में मोदी जी को 35 सीट देकर भाजपा सरकार बनाएं। किसी की भी मजाल नहीं है बंगाल में राम नवमी के जुलूस पर हमला करने की।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button