Vahbiz Dorabjee : ‘बार्बी नहीं भैंस है…इस कमेंट पर वाहबिज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

फेमस टीवी शो ‘प्यार की ये एक कहानी’ में पंक्षी के किरदार से घर-घर चर्चा में रहने वाली वाहबिज दोराबजी के साथ हाल ही में एक घटना घटी है। वाहबिज ने एक लेटेस्ट ट्रेंड पर बनाई रील में बार्बी के डायलॉग को रीक्रिएट किया था, जिसको उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया था। लेकिन इस वीडियो पर ने वाहबिज को भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ा, जिससे वाहबिज काफी नाराज हो गईं।

आपको बता दे, वाहबिज ने इस खुदरा प्रतिक्रिया के साथ सोशल मीडिया स्टोरी में अपना गुस्सा व्यक्त किया और उन ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। वहीं कुछ लोग वाहबिज दोराबजी के नए वीडियो पर ये कमेंट किए कि ‘बार्बी नहीं बल्कि भैंस’ लग रहे। वाहबिज ने इस कमेंट पर अपना खुलकर गुस्सा दिखाया है।

आपको बता दे, वाहबिज ने आगे लिखा कि वे खुद के साथ खड़ी होती हैं और दूसरी महिलाओं के लिए भी समर्थ होती हैं। लोगों को सोसाइटी में अपनी सोच बदलने और टॉक्सिक ब्यूटी स्टैंडर्ड्स से बाहर निकलने की जरूरत है, जिससे लोग अच्छे इंसान बन सकें। उन्होंने इस घटना को सोशल मीडिया पर विचारविमर्श के लिए उठाया और लोगों को सोचने पर प्रेरित किया।

यह भी पढ़े : ऋतिक रोशन : पर्दे पर फिर से अपना जादू बिखेरने आ रहा ‘जादू’, 20 साल बाद दोबारा रिलीज होगी ‘कोई मिल गया’

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button