अब ‘क्राइम पेट्रोल’ को होस्ट करेंगे अजय देवगन, क्या है अनूप सोनी का रिएक्शन? यहां देखें

मनोरंजन जगत से एक ऐसी खबर आ रही है, जिसने टेलीविजन और फिल्मी दुनिया में हलचल मचा दी है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन अब टीवी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने जिस शो को चुना है, वह है सोनी टीवी का बेहद मशहूर क्राइम बेस्ड शो ‘क्राइम पेट्रोल’। अजय देवगन इस शो में होस्ट की भूमिका में नजर आएंगे।

हालांकि, उनकी यह एंट्री एक बड़े बदलाव के साथ हुई है, क्योंकि इसी के साथ शो के लंबे समय से चेहरा रहे अभिनेता अनूप सोनी अब नहीं नजर आएंगे। अजय देवगन, अनूप सोनी की ही जगह लेंगे। इस बदलाव के बाद से ही फैंस के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। सबकी निगाहें इस बात पर टिकी थीं कि आखिर अनूप सोनी इस पूरे मामले पर क्या प्रतिक्रिया देंगे। अब लंबे इंतजार के बाद अनूप सोनी ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है।

इसे भी पढ़ें- ओटीटी पर मनोरंजन का फुल धमाका, स्ट्रीम हुईं ये इस 5 बड़ी फिल्में और सीरीज

अनूप सोनी का ‘क्राइम पेट्रोल’ से खास नाता

गौरतलब है कि, अभिनेता अनूप सोनी वर्षों से ‘क्राइम पेट्रोल’ शो का चेहरा रहे हैं। उन्होंने इस शो को होस्ट करते हुए दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है। पिछले सीजन में भी इस शो की कमान अनूप सोनी के हाथों में ही थी।

Crime Patrol

उन्होंने अपने अंदाज में शो को बखूबी होस्ट किया था, लेकिन इस बार शो के मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अनूप सोनी की जगह अजय देवगन को नए होस्ट के तौर पर चुना है। यह खबर सामने आते ही फैंस के बीच यह सवाल उठने लगा था कि, आखिर इतने लंबे और भावनात्मक जुड़ाव के बाद अनूप सोनी को इस शो से क्यों हटाया गया और वह इस पूरे बदलाव पर क्या सोचते हैं।

अनूप सोनी ने दिया भावुक बयान

इस पूरे मामले पर अभिनेता अनूप सोनी ने वैरायटी इंडिया के साथ हुई एक खास बातचीत में अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। उन्होंने इस दौरान बेहद संतुलित और शालीन अंदाज में अपनी बात रखते हुए कहा कि, इस पूरे मामले पर कहने के लिए उनके पास ज्यादा कुछ नहीं है।

अनूप ने आगे कहा कि, ‘क्राइम पेट्रोल’ के साथ उनका बहुत लंबा और खास रिश्ता रहा है। इस सफर के दौरान दर्शकों ने उन्हें वर्षों तक जो प्यार और सम्मान दिया है, उसके लिए वह हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे। उनके इस बयान से साफ झलकता है कि, भले ही वह अब इस शो का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनके मन में इस शो और उससे जुड़े दर्शकों के लिए गहरा सम्मान और आभार बना हुआ है।

अजय देवगन के फैन हैं अनूप सोनी

जब अनूप सोनी से यह सवाल पूछा गया कि, अजय देवगन के आने से उन्हें रिप्लेस किए जाने पर उनकी क्या राय है, तो उन्होंने बड़ी दिलचस्प बात साझा की। अनूप ने बताया कि वह खुद अजय देवगन के बहुत बड़े फैन रहे हैं। उन्हें अजय के साथ काम करने का सुनहरा मौका भी मिल चुका है।

उन्होंने बताया कि निर्देशक प्रकाश झा की फिल्मों ‘गंगाजल’ और ‘अपहरण’ में उन्होंने अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इसी पुराने जुड़ाव का जिक्र करते हुए अनूप सोनी ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि अजय देवगन इस शो में अपने खास स्टाइल और अपने नजरिए के साथ जरूर कुछ नया और दमदार पेश करेंगे। उन्होंने पूरी टीम को नए सीजन के लिए दिल से शुभकामनाएं भी दीं, जिससे यह साफ पता चलता है कि अनूप सोनी ने इस बदलाव को बड़े दिलदारी और सकारात्मक नजरिए के साथ स्वीकार किया है।

कब से शुरू होगा अजय देवगन का ‘क्राइम पेट्रोल’

अजय देवगन की इस शो में एंट्री के साथ ही मेकर्स ने इसका पहला प्रोमो भी जारी कर दिया है, जिसने फैंस के बीच खासा उत्साह पैदा किया है। इस नए सीजन का नाम ‘क्राइम पेट्रोल 2026- क्राइम का करंट सीजन’ रखा गया है, जो इस बात का संकेत देता है कि, मेकर्स इस बार शो को एक बिल्कुल नए और ताजा अंदाज में पेश करने की तैयारी कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

 

माना जा रहा है कि, अजय देवगन की एंट्री से इस शो को एक फ्रेश स्टार्ट मिलेगा और दर्शकों को भी शो में कुछ नयापन देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन ने इस शो के लिए पहले ही 15 एपिसोड्स की शूटिंग पूरी कर ली है, जिससे साफ है कि वह इस नई जिम्मेदारी को लेकर काफी गंभीर और सक्रिय हैं। दर्शकों के लिए यह शो 31 अगस्त से सोनी टीवी पर प्रसारित होना शुरू होगा, जिसका इंतजार अब फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

नए प्रोजेक्ट में नजर आएंगे अनूप

‘क्राइम पेट्रोल’ से भले ही अनूप सोनी की विदाई हो गई हो, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि दर्शक उन्हें पर्दे पर देखने से वंचित रह जाएंगे। खुद अनूप सोनी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, आने वाले दिनों में वह एक वेब सीरीज और एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। उन्होंने बताया कि यह दोनों प्रोजेक्ट्स अगले महीने रिलीज होने वाले हैं और इनमें वह दर्शकों को बेहद अलग और नए अंदाज वाले किरदार में देखने को मिलेंगे।

अनूप सोनी ने अपनी बात को उम्मीद भरे शब्दों में खत्म करते हुए कहा कि जिस तरह दर्शकों ने उन्हें ‘क्राइम पेट्रोल’ में वर्षों तक भरपूर प्यार और सराहना दी है, वह उम्मीद करते हैं कि आने वाले इन नए प्रोजेक्ट्स में भी दर्शक उन्हें उतना ही स्नेह और समर्थन देंगे। कुल मिलाकर यह साफ है कि भले ही टीवी की दुनिया में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा हो, लेकिन अनूप सोनी अपने आगे के करियर को लेकर पूरी तरह आश्वस्त और उत्साहित नजर आ रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें- फरवरी के तीसरे हफ्ते में ओटीटी पर मिलेगा मनोरंजन का फुल डोज, रिलीज होंगे ये फ़िल्में और सीरिज

Related Articles

Back to top button