
फरवरी के तीसरे हफ्ते में OTT प्लेटफॉर्म्स पर जबरदस्त धमाल मचने वाला है। 16 से 22 फरवरी तक, विभिन्न जॉनर्स की नई फिल्में और सीरीज थियेटर्स और ओट्टी प्लेटफार्म ओर रिलीज होने वाली है। ये सभी फ़िल्में और सीरिज रोमांस, थ्रिलर, कॉमेडी, क्राइम और इंटरनेशनल ड्रामा के शौकीनों को खूब लुभाएंगी।
इसे भी पढ़ें- आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ का बड़ा ऐलान’OTT नहीं, अप्रैल 2026 में सीधे सिनेमाघरों में मचेगा तहलका
हिंदी से लेकर तमिल, कन्नड़, कोरियन और इंग्लिश कंटेंट तक, हर किसी के लिए कुछ न कुछ है। घर बैठ कर फिल्म देखने वालों के लिए हफ्ता भरपूर मनोरंजन लेकर आने वाला है। इस हफ्ते सनी लियोनी की ‘केनेडी’ से लेकर कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे की रोमांटिक जोड़ी तक, सब कुछ देखने को मिलेगा। आइए आपको बताते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी फ़िल्में रिलीज होने वाली है और किन प्लेटफार्म पर आप इन्हें देख सकेंगे।
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी (हिंदी रोमांटिक ड्रामा)

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की यह रोम-कॉम फिल्म क्रिसमस 2025 में थिएटर्स में रिलीज हुई थी। अब ये OTT पर फ्री स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। फिल्म की कहानी रेहान मेहरा (कार्तिक) और रूमी वर्धन सिंह (अनन्या) की है, जो क्रोएशिया के यॉट वीक में मिलते हैं और प्यार हो जाता है, लेकिन रूमी के परिवार के दबाव से रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाता है। रेहान उसे वापस पाने की जद्दोजहद करता है।
फिल्म में रोमांस, ड्रामा और हल्की-फुल्की कॉमेडी का तड़का है। पहले रेंट पर उपलब्ध थी, लेकिन अब 19 फरवरी से अमेजन प्राइम वीडियो पर सभी सब्सक्राइबर्स के लिए फ्री में स्ट्रीम हो रही है। निर्देशक समीर विदवांस की यह फिल्म युवा दर्शकों को खास तौर पर पसंद आएगी, क्योंकि इसमें आधुनिक रिलेशनशिप्स, फैमिली प्रेशर और सेकंड चांस की थीम है।
केनेडी (हिंदी/नेो-नॉयर थ्रिलर)
अनुराग कश्यप की निर्देशन में बनी यह फिल्म 2023 में कांस फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुई थी और अब 20 फरवरी को ओटीटी प्लेटफार्म ZEE5 पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में राहुल भट्ट लीड रोल में हैं। राहुल ने फिल्म में उदय शेट्टी नाम के एक पूर्व पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है, जिसे मरा हुआ मान लिया गया था। अब वह ‘केनेडी’ के नाम से भ्रष्ट पुलिस सिस्टम के लिए काम करता है। फिल्म में सनी लियोनी ने रहस्यमयी कैरेक्टर ‘चार्ली’ निभाया है, जो कहानी में ट्विस्ट लाती है। फिल्म डार्क, ग्रिपिंग और साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसमें भ्रष्टाचार, बदला और इंसानी मनोविज्ञान की गहराई है। अनुराग कश्यप की स्टाइलिश सिनेमेटोग्राफी और इंटेंस परफॉर्मेंस इसे खास बनाती है।
चथा-पचा (मलयालम एक्शन-कॉमेडी)

यह फिल्म WWE से इंस्पायर्ड है। इसमें तीन युवा मिलकर अपना रेसलिंग ऑर्गनाइजेशन शुरू करते हैं, लेकिन प्लान के मुताबिक सब कुछ नही चलता। आपस में झगड़े बढ़ जाते हैं और बाहरी दुश्मन आ जाते हैं। फिल्म में ममूटी का स्पेशल कैमियो भी है। ये फिल्म 19 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। एंटरटेनमेंट के लिहाज से देखें तो ये वेस्ट है।
लकी: द सुपर स्टार (तमिल कॉमेडी ड्रामा)
GV प्रकाश कुमार और अनस्वरा राजन की यह फिल्म जहां टाइटल कैरेक्टर एक कुत्ता है। एक पॉलिटिशियन आवारा कुत्तों के खिलाफ कैंपेन में कुत्ते को किडनैप कर लेता है और हीरो उसे बचाने निकलता है। फिल्म की कहानी दिल छू लेने वाली और फनी है। ये फिल्म 20 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। फैमिली ऑडियंस के लिए ये फिल्म एकदम परफेक्ट है।
द नाइट एजेंट सीजन 3 (इंग्लिश एक्शन-थ्रिलर)
गेब्रियल बासो की लोकप्रिय सीरीज का नया सीजन 19 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। पीटर सदरलैंड अब एक पुराने ट्रेजरी एग्जीक्यूटिव को ट्रैक करता है, जो सीक्रेट्स लेकर भाग गया है। यह सिर्फ एक एजेंट नहीं, बल्कि बड़े कांस्पिरेसी का मामला है। ग्लोबल लोकेशंस, हाई-ऑक्टेन एक्शन और ट्विस्ट्स से भरपूर।
स्ट्रिप लॉ (इंग्लिश एडल्ट एनिमेटेड कॉमेडी)
लास वेगास सेट यह एनिमेटेड सीरीज एक बोरिंग वकील लिंकन गम्ब की है, जिसकी जिंदगी जादूगरनी शीला फ्लैम्बे से मिलने के बाद बदल जाती है। ये सीरिज वाइल्ड केस और ह्यूमर से भरी है। ये सीरिज आगामी 20 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
पावने (कोरियन रोमांटिक ड्रामा फिल्म)
ली जोंग-पिल के निर्देशन में बनी ये फिल्म गो आह-सुंग, ब्युन यो-हान और मून सांग-मिन की है। तीन अकेले लोग डिपार्टमेंट स्टोर में मिलते हैं और एक-दूसरे में सुकून पाते हैं। सेल्फ-लव, प्यार और हीलिंग की खूबसूरत कहानी। 20 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर। इमोशनल और हार्टवार्मिंग।
द लास्ट थिंग ही टोल्ड मी सीजन 2 (इंग्लिश थ्रिलर)
जेनिफर गार्नर हैना हॉल बनी हैं, जो अपनी सौतेली बेटी को बचाती हैं। पति ओवेन फ्रॉड स्कैंडल में गायब हो जाता है और नोट छोड़ता है “उसकी रक्षा करो”। सस्पेंस से भरपूर। 20 फरवरी को एप्पल टीवी+ पर।राक्षस (कन्नड़ साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर)
नॉर्थ कर्नाटक में येल्लम्मा मंदिर के पास मर्डर्स, जो मगरमच्छ अटैक बताए जाते हैं, लेकिन एक पुलिस ऑफिसर जांच करता है। डार्क और इंटेंस। 20 फरवरी को ZEE5 पर।
56 डेज़ (इंग्लिश इरोटिक थ्रिलर)
कैथरीन रयान हॉवर्ड के नॉवेल पर आधारित। ओलिवर और सियारा की मुलाकात सुपरमार्केट में होती है, रिलेशनशिप शुरू होती है। 56 दिन बाद एक लाश मिलती है। कौन विक्टिम, कौन किलर? 18 फरवरी से प्राइम वीडियो पर।यह हफ्ता OTT का गोल्डन वीक है – रोमांस से थ्रिलर, एनिमेटेड से कोरियन ड्रामा तक। अपनी पसंद चुनिए और घर बैठे एंजॉय कीजिए!
इसे भी पढ़ें- Friday OTT Releases: इस फ्राइडे OTT पर मचेगा धमाल, रिलीज़ हुईं ये 10 ज़बरदस्त फ़िल्में और सीरीज़



