
विधानसभा चुनाव के पहले चरण के 25% प्रत्याशी दागी हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने इन प्रत्याशियों के दाखिल शपथपत्रों की पड़ताल के बाद रिपोर्ट जारी की है। इस चुनावी समर में फाइट में मानी जाने वाली भाजपा और सपा में ही सबसे ज्यादा दागी प्रत्याशी हैं। सपा के गठबंधन में चुनाव लड़ रही रालोद में भी 59% दागी प्रत्याशी हैं।

सबसे टॉप पर सपा 75% दागी प्रत्याशियों के साथ है। जबकि भाजपा में 51% दागी प्रत्याशी हैं। इन प्रत्याशियों ने हत्या का प्रयास, दंगा, डकैती, लूट, रेप और हत्या जैसे अपराध खुद पर घोषित किए हैं। अपराध से एक कदम आगे बढ़ें तो ऐसे भी प्रत्याशी हैं, जिनके पास संपत्ति ही नहीं है। 3 प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जिनके पास सिर्फ 1 हजार रुपए हैं।
आइए आपको बताते हैं पहले चरण में चुनाव लड़ने वाले टॉप-10 दागी प्रत्याशियों के ऐसे ही रोचक तथ्य…
दागी प्रत्याशी -1. योगेश वर्मा, सपा
सीट- हस्तिनापुर,
केस- 32
कुल आरोप- 216
आरोप भी जानिए
डकैती- 13
हत्या का प्रयास- 13
दंगे- 36
धमकी- 15
दागी प्रत्याशी- 2. मनिंदर पाल, भाजपा
सीट – सिवालखास
केस- 18
कुल आरोप- 72
आरोप भी जानिए
धोखाधड़ी-संपत्ति हड़पना- 18
धमकी देना- 18
शांति भंग करना- 18
दागी प्रत्याशी -3. अतुल प्रधान, सपा
सीट – सरधना
केस- 38
कुल आरोप- 130
आरोप भी जानिए
हत्या का प्रयास- 4
दंगे- 35
धमकी- 15
दागी प्रत्याशी-4. नाहिद हसन, सपा
सीट -कैराना
केस- 16
कुल आरोप- 46
आरोप भी जानिए
दंगे- 7
अपहरण- 1
डकैती- 1
चोरी- 1
हत्या का प्रयास- 1
चुनाव में पैसे बांटना- 1
दागी प्रत्याशी-5. अमित जानी, एआईएफबी
सीट – सिवालखास
केस- 14
कुल आरोप- 49
आरोप भी जानिए
हत्या का प्रयास- 1
डकैती- 1
दंगे- 5
दागी प्रत्याशी-6. मोहम्मद सलमान इम्तियाज, कांग्रेस
सीट – अलीगढ़
केस- 9
कुल आरोप- 41
आरोप भी जानिए
दंगे- 6
धार्मिक भावनाएं भड़काना- 5
हत्या का प्रयास- 3
डकैती- 2
अपहरण- 1
दागी प्रत्याशी -7. असलम अली, सपा
सीट – दौलाना
केस- 10
कुल आरोप- 34
आरोप भी जानिए
हत्या का प्रयास- 1
दंगे- 5
धमकी देना- 5
घर में जबरन घुसना- 10
दागी प्रत्याशी -8. रामनाथ सिंह सिकरवार, कांग्रेस
सीट – खैरागढ़
केस- 10
कुल आरोप- 48
आरोप भी जानिए
हत्या का प्रयास- 1
दंगे- 9
राष्ट्रीय मुद्रा नष्ट करना- 1
दागी प्रत्याशी -9. बाबूलाल, भाजपा
सीट – फतेहपुर सीकरी
केस- 7
कुल आरोप- 43
आरोप भी जानिए
हत्या का प्रयास- 2
अपहरण- 2
दंगे- 11
दागी प्रत्याशी -10. अमित अग्रवाल, भाजपा
सीट – मेरठ
केस- 6
कुल आरोप- 28
आरोप भी जानिए
धोखाधड़ी- 6
दंगे-
चोरी- 1
सबसे अमीर प्रत्याशी भाजपा के अमित अग्रवाल
मेरठ कैंट सीट से अमित अग्रवाल भाजपा के सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। पहले चरण में दाखिल हलफनामा में उन्होंने कुल संपत्ति 148 करोड़ 76 लाख 64 हजार 557 रुपए घोषित की है। इसके बाद बसपा के एसके शर्मा आते हैं। वो मथुरा से प्रत्याशी हैं। उन्होंने कुल संपत्ति 112 करोड़ 29 लाख 70 हजार 707 रुपए घोषित की है। 100 करोड़ 63 लाख रुपए के साथ सपा के प्रत्याशी राहुल यादव तीसरे नंबर पर आते हैं। वो सिकंदराबाद से चुनाव मैदान में हैं।
बसपा के कैलाश और राष्ट्र निर्माण पार्टी की प्रीति के पास संपत्ति नहीं
विधानसभा चुनाव के पहले चरण में नामांकन कराने वाले दो उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जिन्होंने शून्य संपत्ति के साथ नामांकन कराया है। इसमें बसपा के कैलाश कुमार और राष्ट्र निर्माण पार्टी की एम. प्रीति शामिल हैं। कैलाश अतरौली से तो एम. प्रीति मीरपुर से चुनाव लड़ रही हैं।
पहले चरण के सबसे कम संपत्ति वाले प्रत्याशी
आईएनडी के चरण लाल, सीट इटमादपुर, संपत्ति- 1000
आईएनडी हसनुर्रम अंबेडकरी, सीट- खैरगढ़, संपत्ति- एक हजार
भारतीय मजदूर जनता पार्टी के नील, क्षेत्र- आगरा नार्थ, संपत्ति- एक हजार
जो सबसे ज्यादा अमीर, देनदारी भी उन्हीं पर ज्यादा
दाखिल हुए हलफनामों में कई रोचक तथ्य भी सामने आ रहे हैं। भाजपा के अमित अग्रवाल मेरठ से चुनाव मैदान में हैं। उनकी देनदारी 13 करोड़ 29 लाख है। जबकि कुल संपत्ति 148 करोड़ 76 लाख है। यानी अमीरी के साथ देनदारियां भी आसमान छू रही हैं।
इसी तरह भाजपा के सहेंदर सिंह रामलाल बागपत सीट से चुनाव मैदान में हैं। उनकी देनदारी 11 करोड़ 13 लाख है। जबकि कुछ संपत्ति 84 करोड़ 50 लाख हैं। इसी तरह बसपा के एसके शर्मा मेरठ से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी कुल संपत्ति 112 करोड़ है, लेकिन देनदारियां भी 9.88 करोड़ की हैं।
जानिए सबसे ज्यादा कमाई वाले प्रत्याशी
सपा के जफर आलम, सीट अलीगढ़, वार्षिक आय- 9.43 करोड़
भाजपा के सहेंदर सिंह रामला, सीट- छपरौली, वार्षिक आय- 2.25 करोड़
आप के हरेंदर सिंह, सीट – अनूपशहर, वार्षिक आय- 1.40 करोड़



