
-
बजट सत्र प्रारंभ होने से पहले सीएम ने की पत्रकारों से बात
-
20 फरवरी तक चलेगा सदन
-
उत्तर प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण पहली बार किसी राज्य सरकार द्वारा उठाया गया कदमः मुख्यमंत्री
लखनऊ। आज से उत्तर प्रदेश का बजट सत्र शुरू हो गया है। सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा, आज से उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र प्रारंभ हो रहा है। यह हमारी सरकार का 10वां बजट होगा। प्रेस कांफ्रेस में सीएम ने सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि विधानमंडल लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार स्तंभ है। किसी भी सदस्य को कोई मुद्दा उठाना है, तो वह सदन कार्यवाही बाधित न करे, बल्कि संवाद करे, क्योंकि सरकार संवाद से समस्या के समाधान पर भरोसा करती है।
इसे भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से, सर्वदलीय बैठक में सुचारू संचालन पर सहमति
परंपराओं के अनुरूप शुरू होगा सत्र
सीएम योगी ने कहा कि संसदीय परंपराओं के अनुरूप सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अभिभाषण से होगी। बजट सत्र में दो महत्वपूर्ण एजेंडे होते हैं। पहला- राज्यपाल का अभिभाषण और दूसरा- सामान्य बजट। राज्यपाल का अभिभाषण सरकार की उपलब्धियों व भारी कार्ययोजना का दस्तावेज होता है, जिसे उनके द्वारा सदन के माध्यम से प्रदेश की जनता को समर्पित किया जाता है। इसके बाद सभी सदस्य इस पर चर्चा करते हैं। आज राज्यपाल द्वारा समवेत सदन को संबोधन के माध्यम से अपना अभिभाषण दिया जायेगा।
20 फरवरी तक चलेगा बजट सत्र
सीएम योगी ने कहा कि 2026-27 का सामान्य बजट 11 फरवरी को प्रस्तुत होगा। इसके बाद इस पर चर्चा होगी। बजट सत्र 9 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक चलेगा।
उत्तर प्रदेश विधान मंडल के बजट सत्र (वित्तीय वर्ष 2026-2027) से पूर्व पत्रकार बंधुओं से वार्ता… https://t.co/AhgtQuE4hu
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 9, 2026
उत्तर प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण भी प्रस्तुत होगा
CM योगी ने कहा, ” राज्यपाल के भाषण के तुरंत बाद सदन में उत्तर प्रदेश का इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाएगा। यह पहली बार है जब कोई राज्य सरकार अपनी इकोनॉमिक उपलब्धियों को बताने के लिए यह कदम उठाएगी। हमने उत्तर प्रदेश को गरीबी से उबारा है और इसे भारत की इकोनॉमी में एक बड़ी कामयाबी के तौर पर स्थापित किया है। जनप्रतिनिधियों और जनता को इन सभी बातों और उत्तर प्रदेश के इकोनॉमिक डेवलपमेंट के सफर को जानने का हक होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- बजट सत्र में तकरार रहेगी, लेकिन तकरीर भी तो रहनी चाहिए: पीएम मोदी
हमने ऐसा इकोनॉमिक डेवलपमेंट हासिल किया है, उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में कितनी बढ़ोतरी हुई है, रोजगार पैदा करने की क्या स्थिति है, और हमने मुश्किल फाइनेंशियल हालातों से कैसे पार पाया है और उत्तर प्रदेश को पिछले पांच सालों से लगातार रेवेन्यू सरप्लस वाला राज्य कैसे बनाया है।” इन सभी बातों पर सदन में इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट भी पेश की जाएगी। यह रिपोर्ट सदस्यों के लिए डेटा पेश करने और चर्चा करने के लिए एक ज़रूरी डॉक्यूमेंट होगी।
हर सदस्य के सुझाव को स्वीकार करेगी सरकार
सीएम योगी ने कहा कि विधानमंडल लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार स्तंभ है। यह कार्यवाही को बाधित करके नहीं, बल्कि संवाद से चलता है। किसी भी सदस्य को कोई मुद्दा उठाना है तो संवाद करे, क्योंकि सरकार संवाद से समस्या के समाधान में विश्वास करती है। हर सदस्य के बहुमूल्य सुझावों को स्वीकार करने के साथ ही सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करते हुए राज्य के हित में आवश्यक कदम उठाने को सदैव तत्पर है। सीएम ने विपक्षी सदस्यों से अपील की कि कार्यवाही को बाधित न किया जाए, अनावश्यक शोरगुल से बचा जाए।
CM योगी ने कहा कि पिछले नौ सालों में विधानसभा में कार्यवाही के नए रिकॉर्ड बने हैं। बजट सेशन पर प्रदेश और देश की नज़र रहेगी। यह सदस्यों के लिए ज़रूरी मुद्दे उठाने का एक प्लेटफ़ॉर्म भी होगा। बजट सेशन उत्तर प्रदेश के विकास की रफ़्तार को और तेज़ करने में अहम भूमिका निभाएगा। CM ने सभी पार्टियों के सदस्यों से विधानसभा के सबसे ऊंचे प्लेटफ़ॉर्म पर जनता के मुद्दों पर सार्थक चर्चा को आगे बढ़ाने की अपील की।
पत्रकार वार्ता में डिप्टी सीएम सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह व राकेश सचान, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख आदि मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश का बजट सत्र 20 फरवरी से हो सकता है शुरू, तैयारी में जुटी योगी सरकार



