सपा सांसद एसटी हसन बोले- ब्रिटेन में मंदिरों पर हमले के लिए भारत में नफरत की राजनीति जिम्मेदार

अपने बयानों को लेकर अक्‍सर चर्चा में रहने वाले मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद डा. एसटी हसन ने एक और विवादित बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि ब्रिटेन में मंदिरों पर हमलों के लिए भारत में चल रही नफरत की राजनीति जिम्मेदार है। इस पर अंकुश लगना चाहिए।

लोग भूल गए कि ईश्‍वर एक है

सपा सांसद ने कहा कि ब्रिटेन में मंदिरों पर हुए हमले की हम निंदा करते हैं लेकिन, यह सब जो कुछ हो रहा है अफसोस जनक है। हम इसकी निंदा करते हैं। इंसान बांट रहे हैं शायद लोग यह भूल गए हैं कि हमें पैदा करने वाला एक ही है। कुछ लोग इसे भगवान के नाम से जानते हैं, कुछ अल्लाह और कुछ वाहेगुरु के नाम से जानते हैं। किसी को किसी के भी धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने का अधिकार नहीं है। उसकी तह में जाकर देखा जाए तो भारत में हो रही नफरत की राजनीति का असर पूरी दुनिया में पड़ रहा है।

धर्म के नाम पर लड़ाने वाले अधिकतर भारतीय

सांसद ने कहा कि धर्म के नाम पर लड़ने वाले अधिकतर लोग भी भारत के ही रहने वाले हैं। इतना जरूर है कि इसमें कुछ पाकिस्तानी और अफगानिस्तानी लोग भी शामिल हो गए हैं। ये बहुत गलत हुआ। हमें विदेश में इस तरह नहीं रहना चाहिए। हिंदुस्तान तो प्यार, मोहब्बत और हिंदू-मुस्लिम एकता का देश है। हालात कभी-कभी बिगड़ जाते हैं, वो भी राजनीति बिगाड़ती है। इंसानों में नहीं बिगड़ते। ये सब कुछ राजनीति की वजह से होता है।

मुस्लिम युवकों को आतंकवादी बना रहा PFI, NIA की रिपोर्ट में खुलासा

गलत रास्‍ते पर देश की राजनीति

सांसद ने कहा कि हिंदुस्तान की राजनीति इस समय गलत रास्ते पर जा रही है। विकास, बेरोजगारी की बात नहीं होती, बल्कि हिंदू-मुसलमान की बात होती है। सपा सांसद एसटी हसन ने यूपी में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की जांच के फैसले पर भी सवाल उठाए। कहा सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों का सर्वे होना चाहिए। हिंदू मठ और मंदिरों का भी सर्वे हो। नफरत चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कड़े कानून बनने चाहिए। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी तो कोई इस तरह की हिम्मत नहीं कर पायेगा।

Related Articles

Back to top button