स्मृति ईरानी का सनसनीखेज दावा, बोली- मैंने प्रियंका गांधी को अमेठी में नमाज पढ़ते देखा है, जो नमाज पढ़ते हैं वो…

कर्नाटक चुनाव में बजरंग बली पर खलबली मची हुई है इसी बीच एक और सबसे नई और बड़ी कंट्रोवर्सी हो गई है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बहुत बड़ा दावा किया है। स्मृति ईरानी ने दावा किया है कि मैंने प्रियंका गांधी को अमेठी में नमाज पढ़ते देखा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो में इस्लाम आस्था रखते हैं, नमाज पढ़ते हैं वो मूर्ति पूजा नहीं करते शायद इसीलिए कांग्रेस की टॉप लीडरशीप ने राम मंदिर का निर्माण नहीं होने दिया।

आतंकी दल की तुलना बजरंग दल से करती है कांग्रेस

स्मृति ने आगे कहा कि कांग्रेस को हिंदुओं से नफरत है। वह आतंकी दल की तुलना हमेशा बजरंग दल से करती है। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने हमेशा जनता को लूटने का काम किया, गांधी परिवार ने देश को अगस्टा वेस्टलैंड की गोली दी।

प्रियंका ने नमाज के बाद किए महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन

आपको बता दें कि इससे पहले 2019 में भी स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस महासचिव ने अमेठी में वोट के लिए नमाज पढ़ा और उसके बाद मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन भी किए।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के लिए कर्नाटक में करो या मरो, पहली बार राहुल-प्रियंका के साथ सोनिया भी चुनावी मैदान में उतरीं

स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी का नाम लिए बगैर एक जनसभा में कहा था, ‘‘कांग्रेस इतनी घबराई हुई है कि इसकी महासचिव वोटों के लिए वहां (अमेठी) नमाज पढ़ने के बाद अब मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन किए।’’

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button