नयी दिल्ली। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही ने वैश्विक बॉक्स आफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी।शरण शर्मा के निर्देशन और जी स्टूडियोज एवं धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
धर्मा प्रोडक्शन ने शुक्रवार की शाम सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स आफिस पर 50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसने पोस्ट के साथ लिखा, किस्मत उन्हें एक साथ ले आई, लेकिन आपके प्रेम ने उन्हें उड़ान दी।
मिस्टर एंड मिसेज माही में कपूर ने महिमा नामक डॉक्टर की भूमिका निभाई है। वह अपने पति महेंद्र (राजकुमार राव) द्वारा उनकी क्रिकेट प्रतिभा को पहचाने जाने और उन्हें प्रोत्साहित किए जाने के बाद क्रिकेटर बन जाती हैं। फिल्म में राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा और जरीना वहाब भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
- मुख्यमंत्री योगी ने 4.60 लाख विद्यार्थियों के खातों में भेजी 148 करोड़ की धनराशि, 11 छात्रों को दिए प्रमाणपत्र
- ‘संविधान नहीं, अखिलेश खतरे में हैं’, विपक्षी एकता के आह्वान पर ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर हमला
- राज्यसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता पर सियासी घमासान, निषाद और दानिश आजाद ने अखिलेश को घेरा
- अखिलेश पर BJP का डबल अटैक, नरेंद्र कश्यप बोले- ‘अपराधियों के हिमायती बुलडोजर से दुखी’
- ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम में सीएम योगी का विपक्ष पर प्रहार, कहा- ‘अब सीधे गरीब के खाते में पहुंच रहा पैसा’



