सीएम धामी ने 75 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी

इन योजनाओं से प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने के साथ ही नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा।

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधायक सुरेश सिंह चौहान , दुर्गेश्वर लाल , श्रीमती पार्वती दास , महंत दलीप रावत एवं पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला ने भेंट कर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के लिए विभिन्न योजनाओं हेतु कुल 75 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि का उपयोग साइबर अपराध नियंत्रण, सड़क पुनर्निर्माण और अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास पर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने देहरादून में साइबर उत्कृष्टता केंद्र (उत्कृष्टता का साइबर केंद्र) के निर्माण के लिए 31.63 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, जिससे बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने में मदद मिलेगी। इसके अलावा जनपद उधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में एनएच-109 से एसएच-44 तक सड़क पुनर्निर्माण के लिए 22.72 करोड़ रुपये तथा शिमला पिस्तौर-कुरैया मार्ग के सुधार के लिए 19.40 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

रुड़की में उप संभागीय परिवहन कार्यालय के निर्माणाधीन भवन के एप्रोच मार्ग हेतु 1.30 करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए गए हैं। वहीं मसूरी में अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास के अनुरक्षण और खटीमा में जनजाति छात्रावास में ट्यूबवेल व मास्ट लाइट के लिए भी धनराशि मंजूर की गई है। इन योजनाओं से प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने के साथ ही नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा।

Related Articles

Back to top button