अफगानिस्तान में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले का दावा, 400 मौतें; पाकिस्तान ने आरोप नकारे

जबकि 250 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया।

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार रात एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए कथित हवाई हमले में 400 लोगों की मौत हो गई, जबकि 250 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया।

अफगानिस्तान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव दल मौके पर तैनात हैं और आग बुझाने के साथ मलबे से शव निकालने का काम जारी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमान के अनुसार, जिस अस्पताल को निशाना बनाया गया, वह मुख्य रूप से नशे के आदी लोगों के इलाज के लिए संचालित होता था।

हालांकि, पाकिस्तान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उसके हमलों में किसी भी नागरिक ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया। इससे पहले भी अफगानिस्तान द्वारा 200 से अधिक मौतों का दावा किए जाने पर पाकिस्तान ने इसे नकार दिया था। फिलहाल, घटना को लेकर दोनों देशों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button