
जिलाधिकारियों को तत्काल व्यवस्था लागू करने के निर्देश
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गेहूं खरीद में किसानों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने किसानों को हो रही परेशानी को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि, फार्मर रजिस्ट्री के बिना भी किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर अपना गेहूं बेच सकेंगे। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को इस व्यवस्था को तत्काल लागू करने के निर्देश दिए हैं।
इसे भी पढ़ें- यूपी बना ग्लोबल हब: सीएम योगी ने लॉन्च किया टाटा का 10 लाखवां वाहन, बोले- ‘बदल रहा उत्तर प्रदेश’
तत्काल व्यवस्था लागू करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि, किसान पूर्व की भांति ही अपना गेहूं बेच सकेंगे। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को तत्काल इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि क्रय केंद्रों पर गेहूं बिक्री के लिए आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बेतहाशा गर्मी को देखते हुए सभी क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए पानी, पंखा, छाजन समेत सभी मूलभूत आवश्यकताओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए।
2.38 लाख मीट्रिक टन की हुई खरीद
खाद्य व रसद विभाग के मुताबिक, 20 अप्रैल दोपहर 11 बजे तक 42 हजार से अधिक किसानों से 2.38 लाख मीट्रिक टन से गेहूं खरीद की जा चुकी है। गेहूं बिक्री के लिए अब तक 4.77 लाख से अधिक किसानों ने पंजीकरण भी कर लिया है। अब तक प्रदेश में 5400 से अधिक क्रय केंद्र स्थापित कर लिए गए हैं।
इसे भी पढ़ें- सीएम योगी ने बाबा साहेब को किया नमन, लिया सशक्त और समतामूलक प्रदेश के निर्माण का संकल्प



