Nitin Desai Death : नितिन देसाई के आत्महत्या से सदमे में अनीस बज्मी, बयां की पूरी दास्तान

नितिन देसाई के निधन से अनीस बज्मी को गहरा सदमा लगा है। वे दोनों साथ में ‘प्यार तो होना ही था’ फिल्म में काम कर चुके थे। फिल्म में नितिन देसाई की सोची-समझी निर्देशन थी, और उन्होंने एक विशाल हवाई जहाज वाले सेट को बनाया था। अनीस बज्मी ने बताया कि उन्होंने नितिन से हाल ही में फोन पर बात की थी और कुछ समय पहले एनडी स्टूडियो भी गए थे।

अनीस ने कहा, “जब हम फिल्में बनाते हैं, तो हमेशा एनडी स्टूडियो में शूटिंग करने का सोचते हैं, क्योंकि वहां सभी व्यवस्थाएँ होती हैं। मैं कुछ दिन पहले ही एनडी स्टूडियो गया था और फोन पर नितिन से बात की थी। अनीस ने आगे बताया की ‘जब मैं उस स्थान पर पहुंचा, तो वे वहां नहीं थे, लेकिन उन्होंने जल्दी ही मुझसे फोन पर संपर्क किया और सुनिश्चित किया कि सब ठीक है। उनके आखरी फोन कॉल से मेरे मन में विचार घूम रहे हैं।”

यह भी पढ़े : ऋतिक रोशन : पर्दे पर फिर से अपना जादू बिखेरने आ रहा ‘जादू’, 20 साल बाद दोबारा रिलीज होगी ‘कोई मिल गया’

उन्होंने आगे बताया कि नितिन की आत्महत्या के बारे में जानना बहुत आश्चर्यजनक है। कभी नहीं सोच सकते थे कि ऐसा कुछ होगा, क्योंकि वे एक बहुत खुले और जिंदादिल इंसान थे, वो हमेशा हंसते रहते थे और लोगों से बात करते थे। वे एक महान कला निर्देशक थे, जिन्हें सभी जानते थे। वे एक सुलझे हुए व्यक्तित्व वाले इंसान थे। उन्होंने कला निर्देशक के रूप में बड़ा योगदान दिया था और उनका स्टूडियो सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचा था। उनकी समाज सेवा और संवेदनशीलता के लिए भी उन्हें याद किया जाएगा।

यह भी पढ़े : Vahbiz Dorabjee : ‘बार्बी नहीं भैंस है…इस कमेंट पर वाहबिज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Related Articles

Back to top button