सोने की चेन छीनकर निगल गया शख्स, फिर पुलिस और डॉक्टर्स ने जो किया सुनकर उड़ जाएंगे होश

इस दुनिया में आपको कब, क्या सुनने और देखने को मिल जाए कोई नहीं जानता। कई बार तो ऐसी-ऐसी घटनाएं सुनने को मिल जाती है, जिन पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में कर्नाटक से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। यहां एक शख्स महिला से सोने की चेन छीनकर भाग रहा था। लेकिन, पकड़े जाने पर उसने चेन को निगल लिया। उस चेन को बरामद करने के लिए पुलिस और डॉक्टर्स ने जो तरकीब भिड़ाया उसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, घटना सिटी मार्केट के पास एमटी रोड की है। बताया जा रहा है कि शनिवार को आरोपी विजय अपने साथी संजय और प्रेम के साथ बाइक पर आया और एक महिला से तीनों ने तकरीबन 7.5 ग्राम सोने की चेन को छीन लिया। चेन छीनने के बाद तीनों भागने की कोशिश कर रहे है। लेकिन, महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट भी की। लेकिन, इसी बीच विजय के दोनों साथी वहां से फरार हो गए लेकिन वह पकड़ गया। मारपीट में विजय काफी जख्मी हो गया, जिसके बाद उसे विक्टोरिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स जब उसका चेकअप किया और एक्स-रे किया गया तो काफी चौंकाने वाला खुलासा हुआ। रिपोर्ट में पता चला कि विजय ने उस चेन को निगल लिया है।

चौंकाने वाला है मामला

पुलिस और डॉक्टर्स के सामने जब यह सच्चाई सामने आई तो उसे निकालने का फैसला लिया गया। डॉक्टर्स ने आरोपी को पहले छह केले खिलाए और बाद में कब्ज के लिए उसे एक सिरप भी पिलाया जिससे उसका पेट साफ हो सके। डॉक्टर्स इस मकसद में कामयाब भी हो गए और चेन को बरामद कर लिया गया। फिलहाल, पुलिस ने केस ने दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button