इस योग दिवस जानें कुछ खास नियम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

योग का महत्व कोरोना के बाद कई गुना बढ़ गया है। लोग स्वास्थ्य को अब ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं। आने वाले विश्व योग दिवस के दिन का इस वर्ष विशेष महत्व होगा। योग करने का एक निश्चित समय, तरीका और प्रकार होता है। इसे समझे बिना योग क्रिया का शरीर पर नकारात्मक असर होता है।

सुबह का योग सबसे लाभकारी

सुबह के समय शरीर योग के लिए सबसे ज्यादा तैयार होता है। महामारी के चलते जहां जिम और पार्क में जाना संभव नहीं हो पा रहा है। इसीलिए घर पर ही योग शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा तरीका है। जून महीने में योग का संयोग और ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है, इसी महीने 21 जून को हर साल विश्व योग दिवस मनाया जाता है।

योग से पहले जानें ये नियम

किसी भी काम को करने का एक निश्चित तरीका होता है। अगर हम योग करने से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो फायदे से ज्यादा नुकसान हो जाता है। इसीलिए योग करने से इन बातों का ख्याल रखें। सबसे पहले योग क्रिया को करने से पहले शरीर को तैयार करना बहुत जरूरी है। फ्रेश और तरोताजा होने के बाद उचित वातावरण का चयन करें, खुली जगह हो और वहां पर्याप्त हवा भी आती हो।

कोशिश करें कि योग खाली पेट करें, हल्का पानी जरूरत के हिसाब से पी सकते हैं। इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण बात, योग करने से पहले उसके सही तरीके को समझ लें। गलत क्रिया करने से नुकसान भी हो सकता है। पहले दिन धीरे-धीरे समझते हुए शुरुआत करें, इसके बाद अभ्यास करने पर जोर दें। नियमित रहने पर विशेष ध्यान दें, योग लगातार करते रहने पर ही फायदा देता है।

यह भी पढ़ें: तीरथ सरकार ने विपक्ष पर साधा निशाना, आलोचना करने वालों को बता डाला देश विरोधी

डिजिटल तकनीक का करें इस्तेमाल

किसी भी क्रिया को करने में परेशानी या जानकारी का अभाव लगे तो किसी योग टीचर से सलाह ले सकते हैं। इसके अलावा यूट्यूब का भी सहारा लिया जा सकता है, प्ले स्टोर पर योग और एक्सरसाइज करने से जुड़े ऐप भी उपलब्ध हैं। मतलब यह है कि योग पूरी जानकारी और सावधानी से ही करना सबसे लाभकारी होता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button