सीएसके फिर मुश्किल में, अब यह खिलाड़ी हुआ आईपीएल-2020 से बाहर

संयुक्त राज्य अमीरात में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण में चेन्नई सुपरकिंग्स को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सीएसके के आलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ग्रोइन को आईपीएल-2020 से बाहर जाना पड़ रहा है। वह चोट से ग्रसित हैं। ड्वेन ब्रावो के बाहर जाने से टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

सीएसके को दिल्ली के खिलाफ मिली थी करारी हार

बीते 17 अक्टूबर को दिल्ली कैपिटल के खिलाफ खेलते हुए ड्वेन ब्रावो को चोट लग गई थी। इस चोट की वजह से वह आखिरी ओवर कराने भी नहीं आए थे। उनके स्थान पर यह ओवर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविन्द्र जडेजा के हाथों में सौंपी थी। इस ओवर में अक्षर पटेल ने लगातार तीन छक्के लगाकर दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई थी।

सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने पीटीआई से कहा कि ड्वेन ब्रावो ग्रोइन की चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। ब्रावो सुपर किंग्स की ओर से छह मैच खेले और दो पारियों में सात ही रन बना सके। उन्होंने हालांकि छह विकेट चटकाए और इस दौरान 8।57 रन प्रति ओवर की गति से रन दिए।

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव: चिराग पासवान ने जारी किया विजन डॉक्यूमेंट, कहा- मैं शुरुआत से ही बीजेपी के साथ

सीएसके की टीम 10 मैचों में सात हार के साथ प्ले ऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है और फिलहाल अंक तालिका में अंतिम स्थान पर चल रही है। इससे पहले सुपर किंग्स के सीनियर खिलाड़ियों सुरेश रैना और हरभजन सिंह ने निजी कारणों से मौजूदा टूर्नामेंट में नहीं खेलने का फैसला किया, जिससे टीम कमजोर हुई।

Related Articles

Back to top button