आधी आबादी’ के हक की लड़ाई में शामिल होंगे सीएम योगी

  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रदेशभर में चलेगा अभियान,
  • विपक्ष के रुख पर होगा सीधा प्रहार
  • ब्लॉक स्तर से लेकर जिला मुख्यालयों तक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाई जाएगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आधी आबादी के अधिकारों की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब स्वयं मोर्चा संभाल लिया है। विपक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक की राह में उत्पन्न की गई बाधाओं के विरोध में आगामी मंगलवार को राजधानी लखनऊ में एक विशाल प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसका नेतृत्व स्वयं मुख्यमंत्री करेंगे।

इसे भी पढ़ें- सीएम योगी का तोहफा, अब फार्मर रजिस्ट्री के बिना भी सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेच सकेंगे किसान

सीएम योगी के निर्देशानुसार, इस अभियान को केवल राजधानी तक सीमित न रखकर ब्लॉक स्तर से लेकर जिला मुख्यालयों तक एक व्यापक जन-जागरूकता श्रृंखला के रूप में चलाया जाएगा। इस मुहिम के जरिए सरकार सीधे जनता के बीच जाकर विपक्ष के नकारात्मक रुख पर प्रहार करेगी। मुख्यमंत्री के साथ इस पूरे अभियान में उनका पूरा मंत्रिमंडल भी शामिल रहेगा, ताकि प्रदेशभर में यह संदेश स्पष्ट रूप से जाए कि महिलाओं के हक और सम्मान के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

इसके साथ ही तय किया गया है कि, महिला आरक्षण को आधी आबादी का अधिकार के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक स्तर से लेकर जिला मुख्यालयों तक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाई जाएगी। महिला समूहों, स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न सामाजिक संगठनों को जोड़कर इस अभियान को जनांदोलन का रूप दिया जाएगा।

‘आधी आबादी से अन्याय’ को लेकर विपक्ष पर हमला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्पष्ट संदेश देंगे कि महिला सशक्तीकरण डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है। रैलियों, जनसभाओं और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से विपक्ष का असली चेहरा जनता के बीच लाया जाएगा, जिन राजनीतिक दलों ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विरोध या टालमटोल का रवैया अपनाया, वे महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़े हैं। इसी मुद्दे को लेकर घर-घर संपर्क अभियान भी चलाएंगे।

महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए समूहों को प्रमुखता से जोड़ा जाएगा

अभियान में महिला समूहों को प्रमुखता से जोड़ा जाएगा, ताकि गांव से शहर तक इस मुद्दे को व्यापक समर्थन मिल सके और महिलाओं की भागीदारी बढ़े। यह अभियान केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगा, जिसमें महिलाओं की भागीदारी, नेतृत्व और सशक्तीकरण को केंद्र में रखा जाएगा।

 

इसे भी पढ़ें- सीएम योगी ने बाबा साहेब को किया नमन, लिया सशक्त और समतामूलक प्रदेश के निर्माण का संकल्प

Related Articles

Back to top button