नवाब मलिक के खिलाफ बीजेपी ने खोला मोर्चा, कर दी बड़ी मांग

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंत्रालय परिसर में बुधवार को महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया और उन्हें तत्काल मंत्री समूह से हटाने की मांग की।

मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा ने कहा कि नवाब मलिक ने आज असत्य व झूठा आरोप पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर लगाया है। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की आहत भावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को तत्काल मंत्री नवाब मलिक को अपने मंत्री समूह से हटा देना चाहिए।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के क्षेत्रीय सम्मेलन में अफगानिस्तान से आतंकवादी खतरे पर हुई चर्चा

बुधवार को मंत्री नवाब मलिक ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर जाली नोट चलाने वालों को संरक्षण देने का आरोप लगाया था। साथ ही नवाब मलिक ने दाऊद इब्राहिम के करीबी रियाज भाटी को डबल पासपोर्ट के साथ पकड़े जाने पर उसे मदद करने और उसे मुंबई में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल करवाने का भी आरोप लगाया था। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुंबई और पुणे में नवाब मलिक के विरोध में आंदोलन किया। हालांकि देवेंद्र फडणवीस ने नवाब मलिक के आरोप के बाद ट्वीट करते हुए कहा कि ‘सूअर’ लोगों से लड़ाई नहीं करना चाहिए, यह वे जानते हैं, इसलिए इस मामले पर वे टिप्पणी नहीं करेंगे।

Related Articles

Back to top button