अक्षय की तारीफ पर भड़क उठे अभिषेक बच्चन, यूजर्स ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है, वह अक्सर ट्विटर के माध्यम से अपनी राय व्यक्त करते रहते है। शायद इसी वजह से वह अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते है। लेकिन इस बार उनका राय व्यक्त करना शायद उन पर भारी पड़ गया। हाल ही में अक्षय कुमार से जुड़े एक ट्वीट पर अभिषेक बच्चन ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जो अक्षय के कुछ फैंस को पसंद नहीं आया।

दरअसल, फिल्म एक्जिबिटर अक्षय राठी ने अक्षय कुमार की तारीफ में एक ट्वीट किया था। अक्षय राठी ने अपने ट्वीट में लिखा था कि, ‘ ये कितनी बेहतरीन बात है कि अक्षय कुमार उतने समय में एक फिल्म भी खत्म कर लेते हैं जब तक कोई दूसरे कलाकार सिर्फ कुछ स्किल्स ही सीख पाता है। वहीं अक्षय की फिल्में भी ज्यादा हिट साबित होती हैं। दूसरे स्टार्स को कुछ बेहतर करना पड़ेगा, अच्छी प्लानिंग करनी पड़ेगी।’

अक्षय राठी के इस ट्वीट पर नाराजगी जताते हुए अभिषेक ने जवाब दिया, ‘ये ठीक बात नहीं है, हर एक इंसान अलग होता है, हर कोई अलग-अलग चीजो से मोटिवेटेड होता है। इसीलिए उनकी काम करने की रफ़्तार भी अलग होती है।’ अभिषेक के मुताबिक किसी एक की तारीफ़ करने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन दूसरे कलाकारों को नीचा दिखाना गलत है।

ये ट्विटर वॉर यहीं शांत नहीं हुआ। इसके बाद अक्षय राठी की तरफ से अभिषेक बच्चन को कोरोना काल याद करवाया गया। बताया गया कि कैसे इस मुश्किल समय में अब ज्यादा फिल्में रिलीज होने की जरूरत है। अगले ट्वीट में लिखा- साधारण परिस्थितियों में ये सब ठीक है। लेकिन अभी तो ज्यादा से ज्यादा काम जनरेट करने की जरूरत है। कलाकारों को अपनी स्पीड और टैंपो बढ़ाना पड़ेगा। इससे लोगों में उम्मीद तो जगेगी ही।

लेकिन अभिषेक बच्चन को ये बात रास नहीं आई। उन्होंने जोर देकर ये समझाने की कोशिश की कि कभी भी ज्यादा फिल्में करने से कुछ नहीं होता। बल्कि अच्छी फिल्में करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: सैफ की ‘तांडव’ का टीजर रिलीज़, ‘इस देश में जो प्रधानमंत्री है वो ही राजा है’

अभिषेक ने ये भी कहा कि अच्छे काम से ही अच्छी फिल्में करने का मौका मिलता है। वहीं एक्टर की माने तो ज्यादा फिल्में करने से लंबे समय में फिल्म इंडस्ट्री को नुकसान ही होगा क्योंकि क्वालिटी के साथ समझौता शुरू हो जाएगा। वहीं उन्हें ऐसा भी लगता है कि अगर इन मुश्किल समय में दर्शकों को कमजोर कंटेट वाली फिल्में दिखाई जाएंगी तो वो शायद सिनेमा का रुख करना ही छोड़ दें या फिर उनका आने का कभी मन ही ना करे। उनकी नजरों में क्वालिटी पर फोकस कर ही आगे बढ़ा जा सकता है।

एक यूजर ने अभिषेक को ट्रोल करते हुए कहा कि ‘ अभिषेक खुद नेपोटिस्म के प्रोडक्ट है और अक्षय कुमार को जज कर रहे है। इसके बाद यूजर ने ट्वीट डिलीट कर दिया। लेकिन अभिषेक ने यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि, ‘कोई जज नहीं कर रहा है भईया, अक्की भईया वर्क एथिक्स काबिले तारीफ है’।

Related Articles

Back to top button