‘लस्ट स्टोरीज 3’ से ‘इरुमुडी’ तक, इस फ्राइडे OTT पर नई फिल्मों-सीरीज की बाढ़

फिल्म और बेवसीरिज देखने के शौकीनों को सप्ताह के शुक्रवार का इंतजार बेसब्री से रहता है, क्योंकि इस दिन सिर्फ सिनेमाघरों में ही नहीं बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी नई फिल्मों और सीरीज की बाढ़ आती है। इस हफ्ते भी 18 सितंबर दिन शुक्रवार को साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड और हॉलीवुड तक, अलग-अलग शैलियों की कई फिल्में और सीरीज दर्शकों के लिए रिलीज होने जा रही हैं। यानी इस बार वीकेंड की वॉचलिस्ट भी खासी दिलचस्प रहने वाली है। ऐसे में अगर आप थिएटर की भीड़भाड़ से दूर, घर बैठ कर आराम से फिल्म या सीरिज देखना चाहते हैं, तो एक नजर इस खबर पर जरूर डालिएगा।

इसे भी पढ़ें- थिएट्रिकल रन के बाद OTT पर कब और कहां स्ट्रीम होगी ‘टॉक्सिक? जानें- डिटेल्स

‘लस्ट स्टोरीज 3’

नेटफ्लिक्स की चर्चित एंथोलॉजी सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज’ अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी कर रही है। इस बार दर्शकों को चार अलग-अलग कहानियां देखने को मिलेंगी, जो रिश्तों, अंतरंगता और प्रेम की उलझनों के इर्द-गिर्द बुनी गई हैं।

Lust Stories 3

इस एंथोलॉजी के अलग-अलग हिस्सों का निर्देशन विक्रम आदित्य मोटवाने, शकुन बत्रा, विशाल भारद्वाज और किरण राव ने किया है। फिल्म की स्टार कास्ट में कोंकणा सेन शर्मा, राधिका आप्टे, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, राधिका मदान, विजय वर्मा और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार शामिल हैं। ये सीरिज शुक्रवार से नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी।

‘इरुमुडी’

तेलुगु सुपरस्टार रवि तेजा और अभिनेत्री प्रिया भवानी शंकर की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘इरुमुडी’ भी 18 सितंबर को ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। शिवा निर्वाण के निर्देशन में बनी इस फिल्म में साई कुमार और बेबी नक्षत्र भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के बाद यह एक्शन एंटरटेनर फिल्म अब तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी, जिससे इसे देशभर के दर्शक अपनी पसंदीदा भाषा में देख सकेंगे।

‘बेस्ट ऑफ द बेस्ट’

नेटफ्लिक्स पर इसी दिन एक कॉमेडी फिल्म ‘बेस्ट ऑफ द बेस्ट’ भी रिलीज हो रही है। ये फिल्म बचपन की दो गहरी सहेलियों माया और अंजलि की कहानी पर आधारित है। इन दोनों मुख्य किरदारों को मैत्रेयी रामकृष्णन और प्रियंका केडिया ने पर्दे पर उतारा है। कहानी इन दोनों सहेलियों के यूसीएलए की प्रतिस्पर्धी बॉलीवुड-फ्यूजन डांस टीम में शामिल होने के सफर पर आधारित है। दोनों का सपना अमेरिकी नेशनल चैंपियनशिप तक पहुंचने का है, लेकिन प्रतियोगिता का बढ़ता दबाव धीरे-धीरे उनकी दोस्ती पर असर डालने लगता है। यह फिल्म भी 18 सितंबर को ही स्ट्रीम होगी।

‘थुडक्कम’

मलयालम सिनेमा से इस शुक्रवार एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘थुडक्कम’ जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। यह फिल्म इसलिए खास है क्योंकि इसके जरिए दिग्गज अभिनेता मोहनलाल की बेटी विस्मया मोहनलाल ने अभिनय की दुनिया में औपचारिक तौर पर कदम रख रही है।

'Thudakkam'

जूड एंथनी जोसेफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विस्मया के साथ आशीष जो एंथनी, साई कुमार और मनोज के. जयन जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म में मोहनलाल एक स्पेशल कैमियो भूमिका में दिखाई देंगे, जो फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा सकता है।

‘यू प्लस मी अगेंस्ट द वर्ल्ड’ 

अगर आपको वीकेंड पर रोमांस के साथ हल्का सस्पेंस भी पसंद है, तो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली ‘यू प्लस मी अगेंस्ट द वर्ल्ड’ जरूर देखिएगा। यह सीरीज लेखिका एम्मा ग्रीन की बेस्ट-सेलिंग त्रयी पर आधारित है। इसमें अल्मा नाम की एक उभरती हुई फिल्मकार की कहानी दिखाई गई है, जो अपने संपन्न परिवार से अपनी महत्वाकांक्षाओं को छुपाकर आगे बढ़ने की कोशिश करती है। इस सीरीज को भी 18 सितंबर, शुक्रवार से प्राइम वीडियो पर अबेलेबल होगी।

‘द स्कैंडल’ 

कोरियाई कंटेंट के शौकीनों के लिए नेटफ्लिक्स पर ‘द स्कैंडल’ नाम का एक के-ड्रामा भी आ रहा है, जो दर्शकों को जोसियन राजवंश के दौर की एक ऐसी रोमांटिक कहानी में ले जाता है, जो आकर्षण, रहस्यों और चालबाजियों से भरपूर है।

'Thudakkam'

यह सीरीज फ्रांसीसी उपन्यास ‘लेस लियेज़ों दांजरस’ से प्रेरित है। इसमें अभिनेत्री सोन ये-जिन ‘लेडी चो’ के किरदार में और अभिनेता जी चांग-वूक ‘चो वॉन’ की भूमिका में नजर आएंगे। इस सीरीज को भी 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकेगा।

दर्शकों के लिए भरपूर विकल्प

इस शुक्रवार की ओटीटी लाइनअप में हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ मौजूद है। जहां एक तरफ ‘लस्ट स्टोरीज 3’ और ‘द स्कैंडल’ जैसी सीरीज रिश्तों और रहस्यों की परतें खोलती नजर आएंगी। वहीं ‘इरुमुडी’ और ‘थुडक्कम’ जैसी फिल्में एक्शन और थ्रिल के शौकीनों को निराश नहीं करेंगी।

वहीं ‘बेस्ट ऑफ द बेस्ट’ और ‘यू प्लस मी अगेंस्ट द वर्ल्ड’ जैसी हल्की-फुल्की और रोमांटिक कहानियां उन दर्शकों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं, जो वीकेंड पर कुछ रिलैक्स्ड कंटेंट देखना पसंद करते हैं। ऐसे में इस बार का वीकेंड ओटीटी लवर्स के लिए किसी फिल्मी मेले से कम नहीं रहने वाला।

 

इसे भी पढ़ें- फ्राइडे रिलीज: OTT पर आईं ये 8 नई फिल्में-सीरीज, ‘जन नायकन’ से ‘वेलकम टू द जंगल’ तक का मचेगा धमाल

Related Articles

Back to top button