
मुंबई । कॉमेडियन कपिल शर्मा के लाखों-करोड़ों फैंस को झटका लगा है। दो महीने से भी कम समय के अंदर द ग्रेट इंडियन कपिल शो ऑफ एयर होने जा रहा है। अर्चना पूरन सिंह ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने गुरुवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सेट्स के दौरान काटे गए केक की फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘सीजन खत्म। अर्चना पूरन सिंह की इस इंस्टाग्राम स्टोरी ने सबको शॉक्ड कर दिया है।
बाद में एक मनोरंजन साइट से बात करते हुए अर्चना ने कॉमेडी शो के ऑफ एयर होने की पुष्टि भी की। उन्होंने कहा, हां, हमने द ग्रेट इंडियन कपिल शो के एक सीजन की शूटिंग पूरी कर ली है।
हमने कल सीजन का आखिरी एपिसोड शूट किया है। उन्होंने आगे कहा कि सेट पर काफी मजा आया और जश्न का माहौल था। अभी तक का सफर काफी शानदार रहा है। हम लोगों ने सेट पर अद्भुत समय बिताया है।
कपिल शर्मा देश-दुनिया में काफी चर्चित कॉमेडियन हैं। नेटफ्लिक्स पर उनका यह शो 30 मार्च को ही शुरू हुआ था। महज दो महीने से भी कम समय में सीजन खत्म हो रहा है।
पहले एपिसोड में रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा साहनी बतौर गेस्ट आए थे। दूसरे शो में रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर पहुंचे, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।
तीसरे एपिसोड की बात करें तो दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा ने अपनी फिल्म अमर सिंह चमकीला को प्रमोट किया, जिससे दर्शकों का खूब मनोरंजन हुआ।
- चैत्र नवरात्रि 2026: घटस्थापना के लिए मिलेंगे केवल 50 मिनट, जानें समय और पूजा विधि
- सावधान! बदल गया है कोलेस्ट्रॉल का सेफ लेवल, अब 100 के पार गया LDL, तो बढ़ जाएगा हार्ट अटैक का खतरा
- मार्च के आखिर में त्योहारों की झड़ी, ईद और राम नवमी समेत इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक और स्कूल
- सीएम धामी ने लिया श्री श्री रविशंकर से आशीर्वाद, उत्तराखंड के विकास और आध्यात्मिक चेतना पर हुई खास चर्चा
- जेवर एयरपोर्ट के पास यीडा का बुलडोजर एक्शन, करोड़ों की जमीन से हटा अवैध कब्जा, भू-माफियाओं में हड़कंप



