सरकार सस्‍ता सोना खरीदने का दे रही मौका, जाने क्या हैं तरीके

दीपावली दीपो का त्योहार है जो चारो तरफ खुशियाँ लेकर आती है. लोग एक दूसरे को मिठाइयाँ देते है उपहार देते है. इस दिन लक्ष्मी गणेश की पूजा होती है. दीवाली से पहले धनतेरस का त्योहार होता है जिसमे लोग सोना चांदी भी खरीदते है धनतेरस के मौके पर सरकार एक बार फिर आपके लिए सस्‍ता सोना खरीदने का मौका दे रही है। सरकार सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड स्‍कीम के तहत सातवीं सीरीज जारी करने जा रही है।

फोटो: साभार गूगल

इस स्‍कीम के तहत 12 अक्‍टूबर से सस्‍ता सोना खरीदा जा सकता है। सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड का सब्सक्रिप्शन 12 से 16 अक्टूबर के बीच लिया जा सकता है। वहीं इस स्‍कीम के तहत सस्‍ता सोना खरीदने के लिए सेटलमेंट की तारीख 20 अक्टूबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की सहमति के बाद जो निवेशक ऑनलाइन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदेंगे उन्हें 50 रुपये की छूट मिलेगी लेकिन इसके लिए पेमेंट ऑनलाइन करना होगा।

आरबीआई के मुताबिक सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड का मूल्य 5,051 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है। इसे ऑनलाइन खरीदने वालों के लिए कीमत 5,001 रुपये प्रति ग्राम होगी।

Related Articles

Back to top button