
मुंबई । कॉमेडियन कपिल शर्मा के लाखों-करोड़ों फैंस को झटका लगा है। दो महीने से भी कम समय के अंदर द ग्रेट इंडियन कपिल शो ऑफ एयर होने जा रहा है। अर्चना पूरन सिंह ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने गुरुवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सेट्स के दौरान काटे गए केक की फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘सीजन खत्म। अर्चना पूरन सिंह की इस इंस्टाग्राम स्टोरी ने सबको शॉक्ड कर दिया है।
बाद में एक मनोरंजन साइट से बात करते हुए अर्चना ने कॉमेडी शो के ऑफ एयर होने की पुष्टि भी की। उन्होंने कहा, हां, हमने द ग्रेट इंडियन कपिल शो के एक सीजन की शूटिंग पूरी कर ली है।
हमने कल सीजन का आखिरी एपिसोड शूट किया है। उन्होंने आगे कहा कि सेट पर काफी मजा आया और जश्न का माहौल था। अभी तक का सफर काफी शानदार रहा है। हम लोगों ने सेट पर अद्भुत समय बिताया है।
कपिल शर्मा देश-दुनिया में काफी चर्चित कॉमेडियन हैं। नेटफ्लिक्स पर उनका यह शो 30 मार्च को ही शुरू हुआ था। महज दो महीने से भी कम समय में सीजन खत्म हो रहा है।
पहले एपिसोड में रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा साहनी बतौर गेस्ट आए थे। दूसरे शो में रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर पहुंचे, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।
तीसरे एपिसोड की बात करें तो दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा ने अपनी फिल्म अमर सिंह चमकीला को प्रमोट किया, जिससे दर्शकों का खूब मनोरंजन हुआ।
- साइबर फ्रॉड के शक में अब नहीं फ्रीज होगा खाता, RBI का बड़ा फैसला
- CM योगी ने किया बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को मिलेगा 5 लाख तक का कैशलेस इलाज
- अमित शाह के UCC ऐलान पर भड़के ओवैसी, कहा- ‘समानता नहीं, मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश’
- पाकिस्तान का पुराना खेल फिर शुरू, FATF बैठक से पहले आतंकी मसूद अजहर पर इनाम का ऐलान
- सत्ता का मद न चढ़े किसी पर, मर्यादा जरूरी, लोकायुक्त समारोह से सीएम योगी का बड़ा बयान



