प्रियंका गाँधी ने पकाया जला हुआ काला डोसा, कांग्रेस ने वीडियो एडिट कर कही ये बात, लेकिन पूरा वीडियो आया तो खुल गई पोल

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में सभी पार्टियाँ चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। इसी बीच कॉन्ग्रेस पार्टी ने प्रियंका गाँधी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो डोसा बनाती दिख रही हैं। पार्टी ने कैप्शन में लिखा, “परफेक्ट डोसा तो बस एक शुरुआत है। ऐसे कुशल हाथों से दुनिया में कितनी शक्ति लाई जा सकती है – इसकी कोई सीमा नहीं है।” हालाँकि, कॉन्ग्रेस ने जो वीडियो शेयर किया वो ट्रिम किया हुआ छोटा वीडियो था।

पूरे वीडियो में कुछ और ही किस्सा नजर आता है। कॉन्ग्रेस पार्टी ने वीडियो का साउंड म्यूट कर के बैकग्राउंड में म्यूजिक लगा कर इसे पोस्ट किया। इसमें प्रियंका गाँधी को तवा पर डोसा बनने के लिए घोल रखते हुए देखा जा सकता है। एक और कुक इसमें उनकी मदद करता हुआ दिखता है। इसके बाद प्रियंका गाँधी डोसा को मोड़ कर रख देती हैं, उसे पलट कर नहीं सेंकती हैं। ये वीडियो मैसूर के ‘Mylari होटल’ का है। उन्होंने वहीं पर नाश्ते में मसाला डोसा और इडली लिया।

समाचार एजेंसी ‘Asianet Newsable’ के ट्विटर हैंडल पर इसका पूरा वीडियो देखा जा सकता है। इसमें प्रियंका गाँधी पुलिसकर्मियों और अपने सरकारी सुरक्षाकर्मियों के साथ होटल में घुसती हैं। उनके साथ कर्नाटक कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला भी नाश्ता करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में 3 मिनट के बाद देखा जा सकता है कि प्रियंका गाँधी ने पूरे डोसे को जला डाला। एक भी डोसा अच्छा नहीं लगा।

यह भी पढ़ें: भारत ने अब तक सूडान से न‍िकाले 500 नागर‍िक, ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत तीसरा जत्‍था रवाना

प्रियंका गाँधी द्वारा बनाए गए डोसों का रंग भी काला-काला सा नजर आ रहा है। उनके साथ जो कुक था, उसने डोसों को पलट-पलट कर उन्हें पकाना सिखाया। जबकि कॉन्ग्रेस ने इसका एडिटेड वीडियो शेयर कर के ‘कुशल हाथ’ वका कैप्शन लिख डाला। प्रियंका गाँधी इस वीडियो में कुक के साथ हँसी-मजाक करती हुई भी दिख रही हैं। बता दें कि डोसा को दोनों तरफ से अच्छे से पकाया जाता है, लेकिन इतना नहीं कि उनका रंग एकदम ही काला पड़ जाए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button