एक बार फिर सिलसिलेवार ब्लास्ट से थर्रा उठा काबुल, 19 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल एक बार फिर सिलसिलेवार ब्लास्ट से कांप उठी है। यह ब्लास्ट हाबुल स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल के बाहर हुआ। ब्लास्ट के बाद गोलियां चलने की भी आवाजें आई। काबुल में हुए इस हमले में 19 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हालांकि, इस ब्लास्ट के पीछे किसका हाथ है। अभी इस बात की जानकारी नहीं हुई है।

काबुल में हुए जबरदस्त धमाके

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को काबुल में मिलिट्री हॉस्पिटल के बाहर क्रमबद्ध दो ब्लास्ट हुए। यह ब्लास्ट किसने करवाए यह जानकारी नहीं मिल सकी है। किसी भी आतंकवादी संगठन में इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी भी नहीं ली है।

इसके पहले सितम्बर में भी काबुल में लगातार तीन ब्लास्ट हुए थे, उस समय हुए ब्लास्ट की वजह से 169 अफगानिस्तान के नागरिकों की मौत हो गई थी। वहीं 13 अमेरिकी सैनिक भी इस हादसे में मारे गए थे।

यह भी पढ़ें: अदालत ने बढ़ा दी अनिल देशमुख की मुश्किलें, सुनाया 6 नवंबर तक ईडी की कस्टडी का आदेश

दरअसल, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर तालिबान ने 15 अगस्त को कब्जा कर लिया था। जिसके बाद यहां के हालात काफी खराब हो गए थे। वहीं अफगानिस्तान में तालिबान की नई कट्टर सरकार ने कई नए नए प्रतिबंध भी लगाए थे, जिसका अफगानिस्ताजन में विरोध किया गया था।

Related Articles

Back to top button