स्वरा भास्कर बनाने वाली हैं मां! पति फहद अहमद ने बेबी बंप पर लुटाया प्यार

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कुछ समय पहले ही समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद के साथ शादी की। एक्ट्रेस को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर फैंस को ऐसी खुशखबरी दी है कि लोगों उन्हें तब से बधाई पर बधाई दिए जा रहे है। स्वरा भास्कर-फहाद अहमद के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने घोषणा की है कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। ये खुशखबरी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है।

स्वरा भास्कर ने दी जानकारी-

स्वरा भास्कर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “कभी-कभी आपकी सभी प्रार्थनाओं का उत्तर एक साथ मिलता है! बहुत खुश हूं जैसा कि हम एक नई दुनिया में कदम रखने वाले हैं।”  स्वरा ने हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है, “#comingsoon #Family #Newarrival #gratitude #OctoberBaby।” स्वरा के फैंस और फॉलोअर्स ने कपल को नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। ”स्वरा और फहद को बधाई।” एक्ट्रेस ने 6 जून 2023 को इस खबर को कंफर्म किया है। स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम के साथ-साथ ट्विटर पर भी ये खबर शेयर की है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर ये बात तेजी से वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें: ‘द केरल स्टोरी’ के प्रोड्यूसर ने सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार, बोले- बस अब और नहीं लड़ सकता!

स्वरा-फहद की शादी-

स्वरा एक एक्ट्रेस हैं और फहद समाजवादी पार्टी के युवा नेता है। स्वरा और फहद फरवरी में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर खबर शेयर की थी और लिखा था, ”कभी-कभी आप किसी ऐसी चीज को दूर-दूर तक खोजते हैं जो आपके ठीक बगल में होती है। हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्त मिला और फिर हमने एक दूसरे को पाया! मेरे दिल में आपका स्वागत है @FahadZirarAhmad”। स्वरा-फहद का दिल्ली में रिसेप्शन भी था और दूसरा मुंबई में जहां कई हस्तियां और राजनेता उनके रिसेप्शन में शामिल हुए थे। अप्रैल में इस जोड़े ने पति-पत्नी के रूप में अपनी पहली ईद मनाई।

Related Articles

Back to top button