दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में डीआरजी के 11 जवान बलिदान

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों ने डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों पर घात लगाकर हमला किया है। हमले में 11 जवानों के शहीद होने की खबर है।

नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवानों के वाहन को निशाना बनाकर आईईडी धमाका किया है। सूचना मिलने बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल रवाना किया गया है। मृतकों में 10 डीआरजी के जवान और एक ड्राइवर शामिल है।

नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा: भूपेश बघेल

नक्सली वारदात के बाद सीएम भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम ने कहा, “यह बहुत दुखदायी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। यह लड़ाई अब अपने अंतिम चरण में है। नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

यह भी पढ़ें: प्रियंका गाँधी ने पकाया जला हुआ काला डोसा, कांग्रेस ने वीडियो एडिट कर कही ये बात, लेकिन पूरा वीडियो आया तो खुल गई पोल

शाह ने की सीएम बघेल से बात

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सली हमले के बाद सीएम बघेल से बातचीत की है। शाह ने राज्य सरकार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button