5 साल में बजरंगी भाईजान की मुन्नी में आया इतना बदलाव, देखकर हो जायेंगे हैरान

साल 2015 में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मूवी ‘बजरंगी भाईजान’ में ‘मुन्नी’ की भूमिका निभाने वाली बाल कलाकार हर्षाली मल्होत्रा ने खूब तारीफें बटोरी थीं। फिल्म में सलमान की पीठ पर सवार नजर आई नन्हीं हर्षाली अब बड़ी हो गई हैं और अब तस्वीरों में उन्हें पहचान पाना भी आपके लिए मुश्किल हो सकता है। हर्षाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

मासूम सा चेहरा…प्यारी सी मुस्कान, बिना बोले हर्षाली ने मुन्नी के रूप में अपनी एक्टिंग से सबको दिवाना बना दिया था। ‘बजरंगी भाईजान’ को रिलीज़ हुए पांस साल बीत चुके हैं, लेकिन जब-जब इस फिल्म का जिक्र आता है तो मुन्नी का नाम ज़रूर लिया जाता है। अब हर्षाली मल्होत्रा एक बार फिर चर्चा में हैं, वजह है उनकी नई तस्वीरें। दरअसल, जब हर्षाली ने ‘बजरंगी भाईजान’ में काम किया था उस वक्त वो सिर्फ सात साल की थीं, लेकिन अब वो 12 साल की हो चुकी हैं। और इन पांच सालों में हर्षाली काफी बदल गई हैं, ज़ाहिर है अब वो थोड़ी बड़ी भी हो गई हैं।

दीवाली के मौके पर हर्षाली ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज़ शेयर की हैं जिनमें वो काफी बड़ी लग रही हैं। इन फोटोज़ में हर्षाली ने लाल रंग का सूट पहना हुआ है, कहीं वो रंगोली के पास बैठी दिख रही हैं तो कहीं वो हाथ में दीपक पकड़े दिख रही हैं। इन तस्वीरों के अलावा अगर आप हर्षाली के इंस्टाग्राम पर उनकी बाकी की तस्वीरें देखेंगे तो आपको नज़र आएगा कि हर्षाली अब एकदम बदल चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: दिशा पटानी ने अपने कातिलाना डांस मूव्स से किया फैंस को घायल, शेयर की वीडियो

हाल ही में हर्षाली की भाईदूज की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें वह अपने भाई का टीका करती दिखाई पड़ रही हैं। तस्वीर के कैप्शन में हर्षाली ने लिखा- ‘हैप्पी भाई दूज, उस इंसान को जो मुझे बहुत चिढ़ाता है लेकिन मैं जिसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं।’

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button