पीलीभीत: एकतरफा प्यार में पागल युवक ने छात्रा को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

पीलीभीत। पीलीभीत जिला अस्पताल में पैरामेडिकल की छात्रा कशिश पटेल की चाकू मारकर हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए  आरोपी सागर सिंह ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि, पिछले करीब दो महीने से कशिश उससे नाराज चल रही थी, जिससे उन दोनों के बीच को बातचीत नहीं हो रही रही थी।

वह उसे लगातार इग्नोर कर रही थी। छात्रा की इसी खामोशी और उपेक्षा की वजह से उसके मन में गुस्सा भर गया था। यही वजह है कि, उसने सोमवार को बाजार से चाकू खरीदा और अगले ही दिन बातचीत करने के बहाने कशिश के पास पहुंचा और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस कबूलनामे के बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें- आगरा में खौफनाक हत्याकांड: पति को मार कर बाथरूम में दफनाया, डेढ़ महीने बाद खुला राज

साथी कर्मचारी भी घायल

घटना मंगलवार सुबह की है, जब जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में मौजूद पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल पर उसके ही सहपाठी सागर सिंह ने चाकू से ताबड़तोड़ हमले किये।

Pilibhit murder case

इस हमले में कशिश गंभीर रूप से घायल हो गई। स्टाफ के अन्य लोगों ने उसे तुरंत बरेली के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हमले में कशिश को बचाने के लिए दौड़ी अस्पताल की एक कर्मचारी निधि भी घायल हो गई।

इग्नोर करने से था नाराज

पुलिस को दिए बयान में सागर सिंह ने बताया कि, वह कशिश को पसंद करता था, लेकिन बीते दो महीनों से छात्रा ने उससे पूरी तरह बातचीत बंद कर दी थी। वह लगातार उसे नजरअंदाज कर रही थी, ये बात उसे खाए जा रही थी। इसी आक्रोश में उसने सोमवार को बाजार से करीब बारह इंच लंबा चाकू खरीदा और अगले दिन उसे लेकर अस्पताल पहुंच गया।

Pilibhit murder case

आरोपी ने सीटी स्कैन कक्ष में जाकर देखा तो कशिश बैठी हुई थी, फिर मौका पाते ही उसने उस पर चाकू से एक के बाद एक कई वॉर किए। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सागर सिंह को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।

जेल भेजा गया आरोपी

पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस ने घटना में इस्तेमाल चाकू, आरोपी का बैग और घटनास्थल से मिले खून के नमूने बरामद कर सील कर दिए। बुधवार को आरोपी की मेडिकल जांच कराने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Pilibhit murder case

सिटी सीओ अमरनाथ वर्मा के अनुसार आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि, मामले की जांच सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर पूरी की जाएगी, ताकि अदालत में ठोस सबूत पेश किए जा सकें।मेडिकल परीक्षण के दौरान आरोपी को जिला अस्पताल में कड़ी निगरानी में रखा गया। इसके बाद उसे भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अदालत ले जाया गया। पूरी कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

परिजनों ने की फांसी की मांग

बुधवार को कशिश के परिजनों का गुस्सा खुलकर सामने आया। परिजन कलक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में कराने और आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।

Pilibhit murder case

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि कशिश ने आरोपी की हरकतों की शिकायत पहले ही कॉलेज प्रशासन से लिखित रूप में की थी, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते आरोपी के हौसले बढ़ते गए और उसने कशिश की हत्या कर दी। बरेली के थाना भुता क्षेत्र के गांव केसरपुर के रहने वाले कशिश के चाचा विकास पटेल ने बताया कि बेहतर भविष्य की उम्मीद के साथ उन्होंने कशिश का दाखिला पीलीभीत मेडिकल कॉलेज के पैरामेडिकल कोर्स में कराया था। वह पढ़ाई में बहुत मेहनती और होनहार छात्रा थी।

Pilibhit murder case

परिवार का आरोप है कि, सागर सिंह लंबे समय से कशिश को परेशान कर रहा था। उसकी हरकतों से तंग आकर छात्रा ने कॉलेज की प्राचार्य से लिखित शिकायत भी की थी, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने मामले में कोई सख्त एक्शन नहीं लिया। परिजनों का मानना है कि यदि उस शिकायत पर समय रहते उचित कार्रवाई हो जाती तो कशिश आज हमारे बीच होती। विकास पटेल कशिश के माता-पिता, मौसा और अन्य रिश्तेदारों के साथ जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव से मिले और न्याय की गुहार लगाई।

एकतरफा प्रेम में हत्या  

पीलीभीत जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में मंगलवार सुबह हुई इस वारदात में एक पैरामेडिकल छात्र ने अपनी ही सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर हालत में बीस वर्षीय कशिश पटेल को बरेली के एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Pilibhit murder case

हमले के दौरान कशिश को बचाने पहुंची स्टाफ नर्स निधि पर भी सागर सिंह ने चाकू से वार किया, जिससे उनका हाथ जख्मी हो गया। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि, कानपुर निवासी आरोपी सागर सिंह को हिरासत में लेकर उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

शुरूआती जांच में जो चीजें सामने आई हैं, उससे ऐसे लग रहा है कि, पूरा मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। पूरी घटना अस्पताल परिसर के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जो जांच में अहम सबूत साबित होगी। एसपी के अनुसार, बरेली के भुता थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर निवासी कशिश, रोहिताश कुमार की पुत्री थी और मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन विषय की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच में जुटी है, ताकि अदालत में आरोपी के खिलाफ मजबूत केस पेश किया जा सके।

 

इसे भी पढ़ें- बैरागीवाला हत्याकांड: सीएम धामी से मिला पीड़ित परिवार, लगाई मदद की गुहार

Related Articles

Back to top button