सीएम के पिता ने ब्राह्मणों पर की विवादित टिप्पणी, गिरफ्तारी के बाद बेटे ने भी किया किनारा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल बड़ी मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, ब्राह्मणों के खिलाफ विवादित बयानबाजी करने का आरोप लगने के बाद पुलिस ने नन्द कुमार बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। उनपर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर भगवान श्रीराम के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है।

ब्राह्मणों को बताया था विदेशी

एक न्यूज रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, नन्द कुमार बघेल के खिलाफ डीडी नगर थाने में सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से शिकायत दर्ज की गई थी। इसी शिकायत के आधार पर ने शनिवार देर रात 75 वर्षीय नंद कुमार बघेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शिकायत में संगठन ने आरोप लगाया कि हाल में मुख्यमंत्री के पिता ने ब्राह्मणों को विदेशी बताकर लोगों से उनका बहिष्कार करने की अपील की। उन्होंने कथित तौर पर लोगों से ब्राह्मणों को गांव में घुसने नहीं देने का भी आह्वान किया।

अधिकारी ने बताया कि नंद कुमार बघेल पर भगवान राम के बारे में भी कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि संगठन ने अपनी शिकायत में कहा कि मुख्यमंत्री के पिता की कथित टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

नंद कुमार बघेल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 153ए (विभिन्न समूहों के बीच धर्म, जाति, जन्मस्थान, निवास और भाषा के आधार पर वैमनस्य पैदा करना) और धारा-505(1)(बी) – के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: गिलानी के निधन के बाद महबूबा ने खोली मोदी सरकार के दावों की पोल, किया बड़ा दावा

सीएम भूपेश बघेल ने एफआईआर दर्ज होने पर कहा कि एक मुख्यमंत्री होने के नाते मेरी ये ज़िम्मेदारी है कि अलग अलग समुदायों के बीच सद्भाव बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने समाज के खिलाफ कोई बात कही है तो, मुझे इसका दुख है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button