सीतापुर अग्निकांड का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, परिजनों को दी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

  • महमूदाबाद के सरैया चलाकापुर में हुए भीषण हादसे का संज्ञान लिया
  •  सीएम योगी के निर्देश पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की गई
  • मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर देने की प्रक्रिया भी शुरू

लखनऊ।  सीतापुर जिले की तहसील महमूदाबाद के गांव सरैया चलाकापुर में 4 अप्रैल को लगी भीषण आग में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लिया और अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों के बैंक खाते में 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेज दी। इस त्वरित सहायता से पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत मिल गई है।

इसे भी पढ़ें-  काशी से सीएम योगी का कड़ा संदेश, फिल्मों में न करें अपराधियों का महिमामंडन, बिगड़ रहे युवा

सीएम योगी के निर्देशों के बाद प्रशासन पूरी तरह एक्टिव हो गया है। प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। संबंधित विभागों को आवश्यक कागजी कार्रवाई जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पीड़ितों को शीघ्र लाभ मिल सके।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, अग्निकांड के कारणों की जांच की जा रही है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल प्रशासन मौके पर मुस्तैद है और राहत कार्यों को निरंतर जारी रखते हुए प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

 

इसे भी पढ़ें-  सीएम योगी ने बच्चों को परोसा मिड-डे मील, बोले- रोज स्कूल आना और मन लगाकर पढ़ना

Related Articles

Back to top button