चंद्रयान-3 : आज से 56 साल पहले इस एक्टर ने कर ली थी ‘चांद पर चढ़ाई’, जानिये पूरी कहानी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मून मिशन चंद्रयान-3 पर दुनियाभर की नजरें टिकी हुई हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि लगभग 56 साल पहले बॉलीवुड ने एक ऐसी फिल्म बनाई थी जिसमें मून मिशन की कहानी बताई गई थी? इस फिल्म का नाम ‘चांद पर चढ़ाई’ था और इसे हिंदी सिनेमा की पहली साइंस फिक्शनल फिल्म के रूप में माना जाता है। दारा सिंह ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी और उन्होंने मून पर यात्री कैप्टन आनंद का किरदार निभाया था।

आमतौर पर लोग जानते हैं कि नील आर्मस्ट्रांग ने सन् 1969 में मून पर कदम रखा था, लेकिन कम लोगों को यह मालूम होगा कि दारा सिंह की ‘चांद पर चढ़ाई’ फिल्म आर्मस्ट्रांग के चंद्रयान मिशन से 2 साल पहले ही रिलीज हो गई थी। यह फिल्म सन् 1967 में रिलीज हुई थी और इसमें मून पर जीवन की खोज के तरीकों का वर्णन किया गया था। फिल्ममेकर टीपी सुंदरम के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर सफलता तो नहीं मिली, लेकिन इसने अगले दशकों में होने वाले विज्ञान और प्रौद्योगिकी के अद्वितीय विकास का संकेत दिया।

आपको बता दे, फिल्म ‘चांद पर चढ़ाई’ में टैक्नोलॉजी का अद्वितीय उपयोग किया गया था, जैसे ईमेल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रॉकेट लॉन्चिंग आदि। फिल्म में दारा सिंह के साथ अनवर हुसैन, भगवान, जी रत्न, और पद्म खन्ना जैसे अभिनेता महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए थे। बता दे, इस फिल्म ने वो विज्ञान और प्रौद्योगिकी की संभावनाओं को दिखाया था जो उस समय अद्वितीय थे। यह एक महत्वपूर्ण यादगार फिल्म रही जिसने विज्ञान की दुनिया में नई सोच और अद्वितीय विकास की दिशा में पहल की थी।

यह भी पढ़े : चंद्रयान-3 से जुड़ी अपडेट : चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले जानिये हालात और तापमान की पूरी स्थिति

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button