लखीमपुर हिंसा: आशीष मिश्र के समर्थन में उतरा ब्राह्मण समाज युवा वर्ग, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

इसी महीने की शुरुआत में हुई लखीमपुर हिंसा मामले के मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र को अब ब्राह्मण समाज युवा वर्ग का समर्थन मिला है। दरअसल, आशीष मिश्रा की रिहाई की मांग करते हुए ब्राह्मण समाज युवा वर्ग ने रविवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जमकर प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों ने युवा वर्ग कार्यकर्ताओं की नोकझोंक भी हुई।

ब्राह्मण समाज युवा वर्ग के संयोजक ने दी जानकारी

ब्राह्मण समाज युवा वर्ग के प्रदेश संयोजक जगदीश तिवारी ने कहा कि लखीमपुर प्रकरण में आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी गलत हुई है। युवा वर्ग संगठन इसका विरोध करता है। उत्तर प्रदेश सरकार की पुलिस ने आशीष मिश्रा को गिरफ्तार किया है, लेकिन घटनास्थल पर मारे गये चार ब्राह्मणों के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि लखीमपुर में हुए घटनाक्रम में चार ब्राह्मण भी मारे गये। पूरी राजनीति किसानों के आसपास हुई और ब्राह्मण परिवारों के लाल को लोगों ने भुला दिया। किसी राजनीतिक दल ने मृत हुए ब्राह्मण नौजवानों की बात नहीं की। उनकी मांग है कि उन लोगों की भी गिरफ्तारी हो, जिन्होंने चार ब्राह्मण की हत्या की।

यह भी पढ़ें: अवैध धर्मांतरण मामले में एटीएस को मिली बड़ी कामयाबी, मौलाना उमर के खिलाफ मिले पुख्ता सबूत

वहीं लखीमपुर एवं सीतापुर जनपदों से बसों में भरकर लखनऊ आये ब्राह्मण समाज युवा वर्ग के कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करते हुए पुलिसकर्मियों ने हिरासत में लिया। कार्यकर्ताओं को पुलिस वैन में भरकर ईको गार्डन के मैदान में भेज दिया।

Related Articles

Back to top button