अमित शाह का राहुल गांधी को दिखाया आईना, ‘…इसी तरह रहा तो पूरे देश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार (11 अप्रैल) को असम के डिब्रूगढ़ में बीजेपी कार्यालय के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि राहुल बाबा विदेश जाकर देश की बुराई करते हैं. अगर ऐसे ही चलता रहा तो पूरे देश से कांग्रेस का सूफड़ा साफ हो जायेगा.

अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी की माता जी ने भी पीएम मोदी को गाली देकर देख लिया, हुआ कुछ नहीं. तीसरी बार पीएम मोदी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे. कांग्रेस वाले प्रधानमंत्री की कब्र खोदते हैं. देश का हर एक निवासी पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना करता है. जितना अधिक वे (विपक्ष) पीएम मोदी के बारे में बुरा बोलते रहेंगे, बीजेपी उतना ही बढ़ेगी.

राहुल गांधी पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि 14 तारीख को पीएम मोदी असम आ रहे हैं. पूर्वोत्तर कभी कांग्रेस का गढ़ था, लेकिन राहुल गांधी की यात्रा के बावजूद, यह हाल के चुनावों में प्रदर्शन करने में विफल रहा. असम में दूसरी बार बीजेपी की सरकार बन गई है. असम के 70 प्रतिशत हिस्से से सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (एएफएसपीए) हटाया जा चुका है, अन्य राज्यों के साथ सीमा विवाद को सुलझाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: 71 हजार युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र बांटेंगे PM मोदी, देंगे देश सेवा का मंत्र

असम की 14 में से 12 सीटें जीतेंगे”

केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे कहा कि बीजेपी संगठन के आधार पर चलने वाली पार्टी है और कार्यालय बीजेपी का सभी गतिविधियों का केंद्र होता है. अभी नॉर्थ ईस्ट में 3 राज्यों के चुनाव हुए और तीनों राज्यों में बीजेपी सरकार का हिस्सा है. नॉर्थ ईस्ट के 8 राज्यों में पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है और इसी के कारण नॉर्थ ईस्ट का विकास हुआ है. 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी असम की 14 में से 12 सीटें जीतेगी और 300 से ज्यादा सीटों के साथ मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button