Shani Rashifal 2026: नए साल में 5 राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं शामिल

नई दिल्ली: नया साल 2026 शनि देव की चाल के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूरे साल शनि देव मीन राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में 5 राशियों पर शनि की विशेष दृष्टि पड़ेगी। इनमें कुछ राशियों पर शनि साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा, तो कुछ पर शनि ढैय्या का साया रहेगा।

आम धारणा है कि शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या हमेशा कष्ट देती है, लेकिन ज्योतिष के जानकारों की मानें तो ऐसा हर बार जरूरी नहीं होता। अगर व्यक्ति के कर्म अच्छे हों और कुंडली में शनि मजबूत स्थिति में हों, तो यही साढ़ेसाती और ढैय्या जीवन में उन्नति और सफलता के रास्ते भी खोल देती है। आइए जानते हैं 2026 में किन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या रहेगी।

शनि साढ़ेसाती 2026

नए साल में कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर शनि साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा।

  • कुंभ राशि: इस राशि वालों पर साढ़ेसाती का आखिरी चरण चलेगा। शनि चांदी के पाये से चल रहे हैं, इसलिए नकारात्मक प्रभाव कम रहेगा। 2026 में कुंभ राशि वालों को करियर, धन और सफलता के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
  • मीन राशि: इस राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा और सबसे चुनौतीपूर्ण चरण रहेगा। इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत होगी। कामकाज में दबाव और मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
  • मेष राशि: इस राशि वालों पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू होगा। स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी रहेगा।

शनि ढैय्या 2026

नए साल में सिंह और धनु राशि वालों पर शनि ढैय्या का प्रभाव रहेगा। इस दौरान कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। दांपत्य जीवन में तनाव और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां भी देखने को मिल सकती हैं। हालांकि धैर्य और सही निर्णयों से बड़े नुकसान से बचा जा सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

 

Related Articles

Back to top button