
-
भाई, पार्टी?” – स्विगी ने पूछा, जियो बोला “अब तो सीन ऑन है”
-
“Besh bhalo innings” – KKR ने दी बधाई, जियो ने कहा “even better innings ahead”
-
“लौकी नहीं लाए हैं… but 10 साल की wishes जरूर लाए हैं” – प्राइम वीडियो
मुंबई। जियो के दस साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर बधाई संदेश भेजने के लिए बड़े-बड़े ब्रांड्स की मानो होड़ लग गई। हालांकि यहां बात केवल औपचारिक तौर पर ‘हैप्पी बर्थडे’ लिखने भर की नहीं थी। किसी ब्रांड ने लौकी का जिक्र किया, तो किसी ने केक भेजने की बात कही, किसी ने दस साल पुराने रिश्ते को याद किया तो क्रिकेट टीमों ने इस पूरे सफर को एक लंबी पारी की तरह पेश किया। तकनीक से लेकर ओटीटी, फूड डिलीवरी, पेमेंट और क्रिकेट जगत तक कई बड़े ब्रांड्स ने अपने-अपने अंदाज में जियो को शुभकामनाएं दीं।
इसे भी पढ़ें- यूपी-उत्तराखंड में जियो का दबदबा: एक दशक में जुड़े इतने करोड़ से ज़्यादा मोबाइल यूज़र्स
प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स ने अपने अंदाज में दी बधाई
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे दिलचस्प प्रतिक्रिया प्राइम वीडियो की रही। उसने अपने लोकप्रिय शो ‘पंचायत’ के प्रधान जी वाले संवाद की शैली अपनाते हुए लिखा, “लौकी नहीं लाए हैं… but 10 साल की wishes जरूर लाए हैं।” इसके जवाब में जियो ने भी उसी हल्के-फुल्के अंदाज में लिखा, “Wishes accepted. Lauki optional.” वहीं नेटफ्लिक्स ने दस साल पुरानी जान-पहचान को याद करते हुए लिखा, “Skip intro, we’ve known each other for 10 years.” इसका जवाब देते हुए जियो ने भी दस साल को ‘दस सीजन’ में तब्दील करते हुए लिखा, “Tudum! 10 seasons of being connected.” इसके अलावा वनप्लस ने खुद को जियो का ‘प्लस वन’ बताकर बधाई दी।
फूड डिलीवरी ऐप्स ने संभाली खाने-पीने की जिम्मेदारी
जियो के जन्मदिन पर खाने-पीने का इंतजाम जोमैटो ने संभाला और लिखा, “sending cake”, जिसके जवाब में जियो ने कहा, “Now that was quick.” इसी तरह स्विगी ने सीधे पूछ लिया, “10 years already? bhai, party?” इस पर जियो का जवाब आया, “Bhai, ab toh scene on hai.” यानी जन्मदिन भले ही जियो का था, मगर पूरी बातचीत सोशल मीडिया की चुटीली शैली में हुई।
क्रिकेट टीमों ने बदली बधाई की भाषा
जैसे ही क्रिकेट टीमें इस चर्चा में शामिल हुईं, वैसे ही बधाई देने की भाषा भी पूरी तरह बदल गई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इसे “Besh bhalo innings” कहकर संबोधित किया, तो दिल्ली कैपिटल्स ने लिखा, “Dilli se hai, toh dil se hai.” पंजाब किंग्स के लिए यह एक ‘King-sized innings’ थी, वहीं राजस्थान रॉयल्स ने अपने अंदाज में ‘Halla Bol’ किया। आरसीबी ने दस साल के इस सफर को ‘playing bold, breaking barriers and setting benchmarks’ से जोड़ते हुए बधाई दी। इस तरह जन्मदिन का जश्न धीरे-धीरे क्रिकेट की कमेंट्री जैसा माहौल बन गया।
सिर्फ उपभोक्ता ब्रांड्स तक सीमित नहीं रहा जश्न
गौर करने वाली बात यह भी रही कि यह पूरा जश्न सिर्फ आम उपभोक्ता ब्रांड्स तक ही सीमित नहीं रहा। सैमसंग नेटवर्क्स, सिस्को, एरिक्सन, क्वालकॉम और एचएफसीएल जैसे तकनीक और नेटवर्क क्षेत्र से जुड़े बड़े नाम भी इस बातचीत का हिस्सा बने। इसके अलावा शाओमी, ओप्पो, वीवो और मोटोरोला जैसे स्मार्टफोन ब्रांड्स से लेकर पेटीएम, फोनपे और मोबिक्विक जैसे पेमेंट प्लेटफॉर्म तथा यात्रा से जुड़ी कंपनियों ने भी अपने-अपने कारोबार से जुड़ी भाषा में दस साल की इस यात्रा को बयां किया। इस तरह सोशल मीडिया पर सजी यह महफिल जियो से जुड़े एक विशाल डिजिटल कारोबारी दायरे की झलक भी बन गई।
हर ब्रांड ने बरकरार रखी पहचान
इन तमाम पोस्ट की सबसे खास बात यही रही कि बधाई देते समय हर ब्रांड ने अपनी मूल पहचान को बरकरार रखा। प्राइम वीडियो ने अपना खास किरदार निभाया, नेटफ्लिक्स ने अपनी विशिष्ट भाषा शैली अपनाई, फूड डिलीवरी ऐप्स ने पार्टी और केक की बात की, यात्रा से जुड़ी कंपनियों ने सफर का जिक्र किया और क्रिकेट टीमों ने इसे पारी के रूप में पेश किया। इससे साफ जाहिर होता है कि सोशल मीडिया पर अब कंपनियां केवल औपचारिक कॉरपोरेट संदेश देने तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि वे अपने ब्रांड के व्यक्तित्व के साथ लोगों से सीधा संवाद स्थापित करती हैं।
इसे भी पढ़ें- अब पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-पावर्ड, जियो ने लॉन्च की JioPC सर्विस



