\n\n\n\n\n \n

अब पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-पावर्ड, जियो ने लॉन्च की JioPC सर्विस

नई दिल्ली। अगर आपका पुराना लैपटॉप या डेस्कटॉप धीमा हो गया है, तो अब नया डिवाइस खरीदने की जरूरत शायद न पड़े। रिलायंस जियो की सेवा JioPC क्लाउड की मदद से आपके मौजूदा कंप्यूटर की परफॉर्मेंस को कई गुना बढ़ा सकती है। इस सर्विस के जरिए यूजर बिना कोई नया हार्डवेयर खरीदे अपने पुराने डिवाइस पर 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज एक्सेस कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें- Jio Finance से अब सिर्फ 24 रुपए में ITR भरें, साथ में मिलेगा JioPoints का लाभ

पांच मिनट में एक्टिवेट होगा सिस्टम

खास बात यह है कि JioPC अब किसी भी इंटरनेट यूजर के लिए स्टैंडअलोन सब्सक्रिप्शन के तौर पर उपलब्ध होगा, चाहे इंटरनेट कनेक्शन किसी भी टेलीकॉम या ब्रॉडबैंड कंपनी का क्यों न हो।

JioPC Reliance

कंपनी का दावा है कि इसे पांच मिनट से भी कम समय में एक्टिवेट किया जा सकता है, जिसमें न तो डेटा माइग्रेशन की जरूरत पड़ती है और न ही किसी नए हार्डवेयर की। आपको बता दें कि, पहले यह सुविधा केवल जियो होम ब्रॉडबैंड ग्राहकों तक ही सीमित थी।

पुराने कंप्यूटरों को बनाएगा सक्षम  

जियो के मुताबिक, JioPC पुराने कंप्यूटरों को इतना सक्षम बना सकता है कि, वे AI से जुड़ी भारी प्रोसेसिंग और स्टोरेज जरूरतों को भी आसानी से संभाल सकें, क्योंकि कंप्यूटिंग की अधिकतर जिम्मेदारी क्लाउड पर होगी। कंपनी का यह भी कहना है कि, 8 साल पुराना कंप्यूटर भी इस सर्विस की मदद से आज के AI-आधारित ऐप्स चलाने लायक परफॉर्मेंस और क्षमता हासिल कर सकता है।

ये है प्लान

कीमत की बात करें, तो JioPC के प्लान 1,000 रूपये से शुरू होते हैं। 8GB रैम और 500GB स्टोरेज वाला दो महीने का प्लान 1,000 रुपये में मिलेगा, जबकि 16GB रैम और 1TB स्टोरेज वाले JioPC Ultra का दो महीने का प्लान 1,200 रूपये का होगा। पांच महीने के प्लान क्रमशः 2,000 और 2,500 में रूपये में उपलब्ध होंगे। वहीं 12 महीने (10+2 महीने) के प्लान की कीमत 4,000 और 5,000 रुपए रखी गई है। सभी कीमतों में जीएसटी शामिल है।

चूंकि JioPC पूरी तरह क्लाउड पर आधारित सेवा है, इसलिए इसे इस्तेमाल करने के लिए स्थिर और भरोसेमंद इंटरनेट कनेक्शन जरूरी होगा। ब्रॉडबैंड के अलावा उपयोगकर्ता इसे मजबूत 4G या 5G कनेक्शन पर भी चला सकेंगे।

 

इसे भी पढ़ें- आज सेबी को सौंपा जाएंगे Jio IPO के दस्तावेज, रिलायंस AGM की बैठक में हुआ ऐलान

Related Articles

Back to top button