\n\n\n\n\n \n

बाजार में उतरी रिलायंस कंज्यूमर की आइसक्रीम, लॉन्च हुई ‘बॉम्बे क्रीमरी’

  • कोन, कप, टब, बार और स्टिक फॉर्मेट में मिलेगी आइसक्रीम, पश्चिम भारत से होगी शुरुआत

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज की FMCG इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने अब आइसक्रीम सेगमेंट में कदम रखा है। कंपनी ने “बॉम्बे क्रीमरी” नाम से एक नया ब्रांड पेश किया है, जिसकी शुरुआती कीमत मात्र 10 रुपये रखी गई है।

कंपनी के मुताबिक, यह आइसक्रीम असली डेयरी क्रीम से तैयार की जाएगी। इसे कोन, कप, टब, बार तथा स्टिक जैसे कई फॉर्मेट में लॉन्च किया गया है। शुरुआती चरण में इसकी बिक्री पश्चिम भारत के बाजारों में की जाएगी, जिसके बाद इसे धीरे-धीरे पूरे देश में विस्तार दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- कैंसर की पहचान अब सिर्फ ब्लड टेस्ट से, रिलायंस की स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज को मिला पेटेंट

हर भारतीय के बजट में

RCPL का कहना है कि, उसका लक्ष्य किफायती दाम पर प्रीमियम डेयरी अनुभव देना है। कंपनी अपने मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, रिटेल पहुंच और उपभोक्ताओं की समझ का इस्तेमाल करते हुए इस सेगमेंट में लंबे समय तक बने रहने की रणनीति पर काम कर रही है।

RCPL के डायरेक्टर टी. कृष्णकुमार के अनुसार, “बॉम्बे क्रीमरी” को इस उद्देश्य से डिजाइन किया गया है कि, आइसक्रीम में डेयरी का असली स्वाद बरकरार रहे। कंपनी का दावा है कि, वह ऐसी आइसक्रीम आम भारतीय परिवारों के बजट में उपलब्ध कराना चाहती है, जो शुद्ध डेयरी क्रीम से बनी हो।

बॉम्बे क्रीमरी के जरिए RCPL पहली बार आइसक्रीम कैटेगरी में उतरी है। कंपनी लगातार अपने कंज्यूमर प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को अलग-अलग श्रेणियों में विस्तार दे रही है।

 

इसे भी पढ़ें- रिलायंस की ग्रोथ का रोडमैप, अगले पांच साल में दोगुना होगा एबिटा: मुकेश अंबानी

Related Articles

Back to top button