
राशिफल, 21 जुलाई 2026: आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है और ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के जीवन में बड़े उलटफेर के संकेत दे रही है। सूर्य और चंद्रमा की विशेष स्थिति की वजह से आज कुछ राशियों के जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, तो कुछ को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आज का दिन आपके करियर, सेहत, लव लाइफ और आर्थिक स्थिति के लिए नए अवसर और चुनैतियां दोनों साथ लेकर आया है। वक्त के साथ चलने और सही समय पर सही फैसले लेने से ही आज का दिन आपके पक्ष में आ सकता है। आइए जानते हैं आज सभी 12 राशियों के जातकों का दिन कैसा बीतेगा।
इसे भी पढ़ें- राशिफल, 18 जुलाई 2026: जोखिम लेने से बचें कर्क राशि के जातक, क्या कह रहे हैं आपके सितारे, यहां पढ़ें
मेष
कार्यक्षेत्र में आज आपको किसी नए और बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में अटके हुए पैसे वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में बड़े सुधार के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ किसी पुरानी बात पर वैचारिक मतभेद होने की आशंका बनी हुई है, इसलिए शांत रहें। गुस्से और अपनी वाणी पर संयम रखें, वरना हाथ में आया हुआ कोई बनता काम बिगड़ सकता है। सेहत के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा, लेकिन बाहर के खाने से परहेज करें।
वृषभ
बिजनेस के सिलसिले में आज कोई भी बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला से आज बचें। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बने के योग बन रहे हैं, जिससे घर का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। कोर्ट-कचेहरी से जुड़े पुराने और उलझे हुए मामलों में आज आपको बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आज सहकर्मियों के साथ तालमेल बैठाकर चलना बेहतर होगा, क्योंकि उनकी सही मदद से आपका कठिन काम भी आसान हो जाएगा। मौसमी बीमारियों के कारण सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
मिथुन
आज रुका हुआ धन अचानक वापस मिलने से आपकी लंबे समय से चली आ रही आर्थिक चिंताएं दूर हो जाएंगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और सीनियर अधिकारियों का हर कदम पर भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। पार्टनर के साथ आपसी विश्वास पहले से और ज्यादा मजबूत होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन बेहद सकारात्मक रहने वाला है। आज आप मानसिक रूप से खुद को बेहद शांत और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
कर्क
आज सुख-सुविधा की चीजों पर आपके खर्चों में अचानक बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। ऑफिस की राजनीति से खुद को दूर रखें और सहकर्मियों के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें। अत्यधिक काम के दबाव की वजह से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इस लिए खुद के लिए कुछ समय निकालें और परिवार और करीबी दोस्तों के साथ बिताएं, जिससे आपका मन हल्का हो जायेगा। पैसों के लेन-देन में पूरी सावधानी बरतें और कोई भी नया खर्च करने से पहले बजट जरूर बना लें।
सिंह
सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने से समाज में आज आपका मान-सम्मान और रुतबा बढ़ने के योग हैं। अगर आप प्रॉपर्टी या शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन काफी अच्छा है। जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना मनमुटाव खत्म होगा और आप किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी लीडरशिप क्वालिटी की सराहना होगी। साथ ही कुछ नए अधिकार भी मिल सकते हैं। आज आपको हल्की थकान हो सकती है जिससे मन थोड़ा खिन्न रहेगा।
कन्या
नौकरीपेशा जातकों को आज मनचाहा प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की खबर मिल सकती है। व्यापार में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से नए साझेदार जुड़ेंगे और आपके लाभ के अवसर बढ़ेंगे। परिवार के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, उनकी सेवा करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए व प्रभावशाली लोगों से आपकी महत्वपूर्ण मुलाकातें होंगी। पैसों की बचत करने में आप पूरी तरह सफल रहेंगे और भविष्य की सुरक्षा के लिए नई योजनाएं बनाएंगे।
तुला
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने के योग हैं, जिससे कई महीनों से बिगड़े हुए काम आज आसानी से बन जाएंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे घर का वातावरण शांत रहेगा। नए प्रोजेक्ट्स या नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए आज का समय ज्योतिषीय नजरिए से अनुकूल है। लंबे समय से चल रही किसी पुरानी बीमारी से आज आपको कुछ राहत मिल सकती है। मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा अटका हुआ सरकारी काम आज बिना किसी बाधा के पूरा हो सकता है।
वृश्चिक
आज वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, अन्यथा चोट लग सकती है। किसी अज्ञात भय या चिंता की वजह से मन में थोड़ी बेचैनी और उदासी की भावना रह सकती है। आर्थिक मामलों में आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें नहीं तो बड़ा धोखा मिल सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों से बात करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना बॉस के साथ बहस हो सकती है। शाम के समय ध्यान, योग या पूजा-पाठ करने से शांति मिलेगी।
धनु
आज व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल होने से मुनाफा बढ़ने के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ चल रहा कोई भी पुराना और गंभीर विवाद आज आपसी समझदारी से सुलझ सकता है। साझेदारी में किए जा रहे कामों में आज उम्मीद से कहीं अधिक लाभ मिलने के आसार हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन काफी बेहतर रहेगा और पुरानी शारीरिक तकलीफें पूरी तरह दूर होंगी।
मकर
आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए अपनी योजनाएं किसी से साझा करने की गलती न करें। ऑफिस में काम का बोझ अचानक बढ़ने से शारीरिक और मानसिक थकान महसूस हो सकती है। विपरीत परिस्थितियों में भी सूझबूझ से काम लें और आज किसी भी तरह का बड़ा कर्ज लेने से बचें। माता-पिता के आशीर्वाद और सहयोग से आपके जीवन के कठिन काम भी आसानी से पूरे हो जाएंगे। प्रेम संबंधों में आज थोड़ी खटास आ सकती है।
कुंभ
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां और बड़ी सफलता लेकर आने वाला है। संतान पक्ष की ओर से करियर या विवाह से जुड़ा कोई सुखद समाचार आपको मिल सकता है। लव लाइफ में एक नया और खूबसूरत मोड़ आएगा, जिससे आप दोनों का रिश्ता और गहरा होगा। आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक क्षमता में वृद्धि होगी, जिसका कार्यक्षेत्र में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। पुराने किए गए निवेश से आज आपको उम्मीद से अच्छा मुनाफा मिलने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।
मीन
आज प्रॉपर्टी, मकान या नया वाहन खरीदने के बहुत ही मजबूत और शुभ योग बनते नजर आ रहे हैं। माता के स्वास्थ्य की समस्या अब कुछ होती नजर आएगी, जिससे आपकी चिंता कम होगी। कार्यक्षेत्र में अपनी परफॉर्मेंस को बनाए रखने के लिए आज आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी होगी। बदलते मौसम के चलते सीन में जकड़न, सर्दी या खांसी की शिकायत आपको परेशान कर सकती है।
इसे भी पढ़ें- राशिफल,17 जुलाई 2026: मेष और मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन है शुभ, जानें अपना भाग्यफल



